चमोली: अनसूया मेला 25 और 26 को होगा आयोजित, तैयारियों में जुटा प्रशासन–

by | Dec 22, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

आठ कुंतल फूलों से सजाया जाएगा अनसूया मंदिर, दत्तात्रेय जयंती पर आयोजित होता है मेला–

गोपेश्वर। इस वर्ष संतानदायिनी माता अनसूया का मेला 25 व 26 दिसंबर को आयोजित होगा। मेले के सफल आयोजन के लिए मंदिर समिति के साथ ही प्रशासन भी तैयारियों में जुट गया है। मंदिर को आठ कुंतल गेंदे के फूलों से सजाया जाएगा। अनुसूया मेले के सफल संचालन को लेकर नायब तहसीलदार धीरज राणा ने दशोली ब्लॉक सभागार में मन्दिर समिति के पदाधिकारियों एवं संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। दो दिवसीय सती शिरोमणि माता अनुसूया मेला 25 दिसंबर से 26 दिसंबर तक चलेगा।

अनसूया माता का मंदिर-

तहसीलदार ने लोनिवि को पैदल मार्ग, मन्दिर परिसर से अत्री मुनि आश्रम मार्ग तथा खल्ला मंडल की सड़क को दुरस्त करने के निर्देश दिए। मंन्दिर परिसर व पैदल मार्ग में पेयजल व्यवस्था सुचारू बनाये रखने के लिए जल संस्थान, अलाव की व्यवस्था हेतु वन विभाग, शांन्ति एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए पुलिस विभाग तथा मन्दिर की साज-सज्जा के लिए फूल मालाओं की व्यवस्था करने हेतु उद्यान विभाग को निर्देशित किया। स्वास्थ्य विभाग को मेले के दौरान आवश्यक दवाओं के साथ चिकित्सकों की टीम तैनात करने, जिला पंचायत को साफ-सफाई की व्यवस्था करने तथा विद्युत एवं उरेडा विभाग को प्रकाश की समुचित व्यवस्था करने के निर्देश दिए। साथ ही मेलार्थियों को सिंगल यूज प्लास्टिक इस्तेमाल न करने की अपील की।

बैठक में अनसूया मंदिर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह राणा, सचिव दिगम्बर सिंह, कोषध्यक्ष वीरेंद्र सिंह राणा, मनबीर सिंह रावत सहित सभी संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!