पारद​र्शिता: बीकेटीसी में अब नहीं होगी मनमानी, दूरी होंगी वेतन विसंगतियां–

by | Dec 23, 2023 | चारधाम, देहरादून | 0 comments

श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति कर्मचारी सेवा नियमावली मंजूरी का अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने किया स्वागत–

देहरादून: श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति में अब कर्मचारियों की नियु​क्तियां मनमाने ढंग से नहीं होंगी। इसके अलावा कर्मचारियों की वेतन विसंगति दूर होने के साथ पदोन्नति की राह भी खुल जाएगी। राज्य कैबिनेट ने श्री बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति की कर्मचारी भर्ती सेवा नियमावली को शुक्रवार को मंजूरी दे दी है।

श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कर्मचारी सेवा नियमावली को कैबिनेट द्वारा मंजूरी दिये जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी तथा मंत्रिमंडल का आभार जताया है कहा कि सेवा नियमावली बनने से मंदिर समिति अधिकारियों- कर्मचारियों की पदोन्नति तथा नियुक्ति में पारदर्शिता आयेगी जिससे वरिष्ठता आदि निर्धारित होने में सुविधा रहेगी सेवानियमावली से कर्मचारियों को दूरगामी लाभ मिलेंगे।

मंदिर समिति के कर्मचारियों- अधिकारियों ने भी कर्मचारी सेवा नियमावली का स्वागत किया है मंदिर समिति में 75 वर्ष बाद कर्मचारी सेवा नियमावली अस्तित्व में आयी है जिससे मंदिर समिति पर नियुक्तियों आदि में बैक डोर का ठप्पा भी समाप्त हो जायेगा। सेवा नियमावली बनाने के लिए श्री बदरीनाथ- केदारनाथ मंदिर समिति अध्यक्ष अजेंद्र अजय के भगीरथ प्रयासों की सराहना की जा रही है।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!