चमोली: अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश यात्रा की गोपेश्वर में निकली भव्य झांकी–

by | Dec 23, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

पारंपरिक परिधानों में शामिल हुई महिलाएं, लोगों ने भगवान श्रीराम की प्रतिमा की पूजा-अर्चना की, गोपीनाथ मंदिर तक पहुंची यात्रा–

गोपेश्वर: अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा से पहले ही देशभर में जश्न का माहौल है। देशभर में इसको लेकर उत्साह और उल्लास का माहौल है। शनिवार को अयोध्या से पहुंचे अक्षत कलश शनिवार को गोपेश्वर पहुंचे। अक्षत के छह कलश गोपीनाथ मंदिर परिसर में स्थापित किए गए हैं। एक जनवरी को ये अक्षत गांव-गांव में प्रसाद के रुप में वितरित किए जाएंगे। यात्रा में भारी भीड़ जुटी।

राम जन्मभूमि न्यास द्वारा पूजित अक्षत कलश यात्रा का गोपेश्वर नगर में पहुंचने पर राम भक्तों द्वारा भव्य स्वागत किया गया
यात्रा चमोली से गोपेश्वर पर स्थान स्थान पर राम भक्तों द्वारा अक्षत कलश के दर्शन कर स्वागत किया गया अक्षत को 6 कलशों में गोपेश्वर नगर मुख्य गेट से कन्याओं द्वारा गोपीनाथ मंदिर मे भक्तो के दर्शनार्थ रखे गये इस अवसर पर भक्तों द्वारा कीर्तन-भजन किया
इन अक्षतों को 1 जनवरी से प्रत्येक घरों तक पहुंचाया जायेगा
इस अवसर पर सभी नगर पुरुष महिलाएं बच्चों द्वारा जय श्रीराम जय श्रीराम का उदधोष किया

शनिवार को शाम पांच बजे कलश यात्रा पीजी कॉलेज से शुरू होते हुए गोपीनाथ मंदिर तक पहुंची। यात्रा में महिलाओं ने पीले वस्त्र धारण कर राम भजन और कीर्तन किए। यह आयोजन रामजन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से आयोजि किया गया। इस मौके पर राहुल जी, पवन जी, विक्रम जी, प्रदीप फरस्वाण, राजेंद्र पंत, अजय कप्रवाण, रघुवीर बिष्ट, नीलम नेगी, विनोद कनवासी, सचिन, चंद्रकला तिवारी, सुशीला सेमवाल, गजेंद्र, मोहन, रघुवीर, सतेंद्र असवाल, जयंती प्रसाद जोशी, राकेश पुरोहित, चंद्रकला तिवारी, तुलसी भट्ट, नंदी राणा, लक्ष्मी, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अमित मिश्रा, आयुष चौहान के साथ ही विशाल जन सैलाब शामिल रहा।

Latest News

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...
error: Content is protected !!