चमोली: जोशीमठ पहुंची अक्षत कलश यात्रा, महिलाओं ने यात्रा का फूलों से किया स्वागत–

by | Dec 24, 2023 | चमोली, संस्कृति | 0 comments

अयोध्या से जोशीमठ पहुंची यात्रा, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे हुए शामिल, उत्साह और उमंग का रहा माहौल–

जोशीमठ: अयोध्या से पहुंची अक्षत कलश यात्रा रविवार को राज्य के सीमांत क्षेत्र जोशीमठ पहुंची। अक्षत कलश यात्रा का स्थानीय लोगों ने मारवाड़ी चौक पर भव्य स्वागत किया। यात्रा में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं पीले वस्त्र धारण कर पहुंची हुई थी। नगर में डीजे पर श्रीराम के भजनों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई।

स्थानीय लोगों ने फूलों से यात्रा का स्वागत किया। रामजन्म भूमि ट्रस्ट की ओर से निकाली गई कलश यात्रा में नगर की महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे व्यापारी व आमजन शामिल हुए। महिलाओं ने पारंपरिक पीले वस्त्र धारण कर राम भजन गाए। नगर में भव्य कलश यात्रा निकाली गई। अक्षत कलश यात्रा मारवाड़ी चौक से मुख्य बाजार, तपोवन बस स्टेंड से होते हुए नृसिंह मंदिर प्रांगण में संपन्न हुई। नृसिंह मंदिर में इस दौरान पूजा-अर्चना भी आयोजित की गई। करीब एक घंटे तक पूजा अर्चना के बाद यात्रा संपन्न हुई। लोगों को प्रसाद वितरण किया गया। बताया गया कि एक जनवरी को कलश में पूजित अक्षत गांव-गांव में प्रसाद के रुप में वितरित किए जाएंगे।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!