चमोली:औली की खूबसूरत वादियों के मुरीद हुए पर्यटक, खूब की चहलकदमी–

by | Dec 24, 2023 | चमोली, पर्यटन | 0 comments

क्रिसमस और वीकेंड पर औली में उमड़ा पर्यटकों का हुजूम, चियर लिफ्ट में बैठने के लिए लगी लाइन–

जोशीमठ: प्रसिद्ध पर्यटन स्थली औली इन दिनों पर्यटकों की चहलकदमी से गुलजार है। प्रतिदिन औली में सैकड़ों की संख्या में पर्यटन सैर-सपाटे पर पहुंच रहे हैं। पर्यटक चियर लिफ्ट से लेकर घुड़सवारी का आनंद ले रहे हैं। जोशीमठ और औली में क्रिसमस और नए साल के जश्न के लिए पर्यटकों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया है। औली में होटल और होमस्टे भी लगभग फुट चल रहे हैं। जिससे पर्यटन व्यवसायियों के चेहरे ​खिल उठे हैं।

इसी वर्ष के शुरुआत में जोशीमठ भू धंसाव के चलते जोशीमठ का पर्यटन व्यवसाय पूरी तरह से ठप पड़ गया था। धंसाव से जोशीमठ-औली रोपवे भी बंद हो गई थी, जो अभी तक भी चालू नहीं हो पाया है। व्यवसायियों को पर्यटक दिखने मु​श्किल हो गए थे, लेकिन इस विंटर सीजन में पर्यटकों की भीड़उमड़ने से फिर से पर्यटन व्यवसाय पटरी पर लौट आया है। रविवार को ही जोशीमठ से लेकर औली में लगभग 2000 पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य को निहारने के लिए पहुंचे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि पर्यटकों की आवाजाही से जोशीमठ नगरी फिर से गुलजार हो गई है। हालांकि औली में बर्फ कम होने से पर्यटक मायूस हो रहे हैं। दिल्ली के पर्यटकों ने बताया कि औली में बर्फ नजर नहीं आई, जिसका उन्हें मलाल है।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!