बंड विकास रैली: उमंग, उत्साह और उल्लास के साथ मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मची धूम–

by | Dec 24, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

गढ़रत्न लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी के गढ़वाली गीतों की प्रस्तुतियाें ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध, गायक अनिल बिष्ट ने भी गाए मनमोहक गीत–

पीपलकोटी: उमंग, उल्लास और उत्साह के बीच बंड विकास मेले में प्रतिदिन आयोजित हो रहे राज्यस्तरीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का खूब मनोरंजन हो रहा है। रविवार को गढरत्न प्रसिद्ध लोक गायक नरेंद्र सिंह नेगी एंड पार्टी ने कई मनमोहक गीतों की प्रस्तुतियां दी। रविवार को मेले की पांचवीं सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में दर्शकों का खूब मनोरंजन हुआ। दर्शन पांडाल में सुबह से लेकर शाम तक जमे रहे।

टीएचडीसी के स्टॉल का निरीक्षण करते सीडीओ अ​भिनव शाह-

सांस्कृतिक कार्यक्रमों का शुभारंभ टीएचडीसी के उपमहाप्रबंधक जितेंद्र बिष्ट ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस दौरान मुख्य विकास अ​धिकारीअ​भिनव शाह ने टीएचडीसी के साथ ही वि​भिन्न स्टॉलों का निरीक्षण भी किया। स्टॉल पर उपस्थित वाईएस चौहान (उपप्रबंधक, जनसंपर्क), अविनाश कुमार (जनसंपर्क अधिकारी) और शैफाली राय (सामाजिक अधिकारी) ने सीडीओ को टीएचडीसी, परियोजना और निगम द्वारा चलाए जा रहे जन कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।

बंड संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि यह मेला क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत का आज भी संरक्षण करते आ रहा है। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में गायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भगवान बदरीनाथ की स्तुति के साथ कार्यक्रमों का शुभारंभ किया। इसके बाद फूल फ्यूंली बोलूं, त्वेबुरांस बोलूं, फूल सब स्वाड़ा छन ये बग्वानम खिल्यां..,

भलुलगदूभनुलीतेरुमठुमठुहिटण रे, भलुु लगदू.., हिमवंत देश होला त्रियुगीनारेण.., सर्गताराजुन्याली रात, कु सुनोलु तेरी मेरी बात.., गंगाड़भीने सर.., मुलमुलकेकूहंसणी छै तू, हे कुलें की डाली..आदि गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। कलाकारों के नृसिंह जागर की प्रस्तुति पर दर्शक भावविभोर हो उठे। गायककार अनिल बिष्ट ने घुंघरालगांदी भग्यानी, नाके की नथुली गीत की शानदार प्रस्तुति दी। गायककार शैलेंद्र ने बांद बिजौरा गीत गाया। कार्यक्रम का संचालन गणेश कुखसालगणी और हरीश पुरोहित ने किया।

इस मौके पर बंड विकास मेले के अध्यक्ष अतुल शाह, सांसद प्रतिनिधि अयोध्या हटवाल, वृज लाल, दीपक पंत, भुवन शाह, हरिबोधनी खत्री, विजय मलासी, देवेंद्र सिंह नेगी, प्रदीप नेगी, शैलेंद्र नेगी, जगदंबा हटवाल, जगदंबा सती, अंकित पंत, शंभू प्रसाद सती, गजेंद्र सिंह राणा, रमेश बंडवाल आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!