चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

by | Apr 5, 2026 | चमोली, ब्रेकिंग | 0 comments

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति–

गोपेश्वर, 05 अप्रैल 2026: मुख्यमंत्री घोषणा संख्या 1089/2021 के अंतर्गत जनपद में विद्युत व्यवस्था को सुदृढ़ करने की दिशा में जिलाधिकारी गौरव कुमार के निर्देशों के क्रम में विद्युत विभाग द्वारा सिमली स्थित 132 केवी सबस्टेशन में 3×20 एमवीए, 132/33 केवी ट्रांसफार्मर को सफलतापूर्वक ऊर्जीकृत किया गया है। इसके साथ ही नवनिर्मित 66 केवी डबल सर्किट सिमली–कर्णप्रयाग लाइन के माध्यम से इसे 120 किमी लंबी 66 केवी श्रीनगर–बद्रीनाथ लाइन से जोड़ दिया गया है, जिससे पूरे क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति की क्षमता और विश्वसनीयता में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

एक्सक्यूटिव इंजीनियर यूपीसीएल प्रदीप कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि इस परियोजना से चारधाम यात्रा के दौरान विद्युत आपूर्ति को निर्बाध बनाए रखने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। साथ ही उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था के लागू होने से वोल्टेज में किसी प्रकार की कमी नहीं रहेगी। इससे विशेष रूप से श्री बद्रीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब, सीमांत क्षेत्रों के वाइब्रेंट विलेज तथा सेना एवं अर्द्धसैनिक बलों की अग्रिम चौकियों को गुणवत्तायुक्त और भरोसेमंद बिजली उपलब्ध हो सकेगी।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री घोषणा की प्राथमिकताओं के अनुरूप इस कार्य को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया गया है। इस परियोजना के संचालन से न केवल धार्मिक और पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा, बल्कि सीमांत क्षेत्रों के समग्र विकास को भी गति मिलेगी।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!