बंड विकास मेला: हेमा करासी के जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिवांला..गीत पर झूमे दर्शक–

by | Dec 25, 2023 | चमोली, मनोरंजन | 0 comments

बंड मेले में लोक गायकों की लगी झड़ी, गढ़रत्न नरेंद्र सिंह नेगी के अलावा कई लोक गायक दे चुके मनमोहक प्रस्तुतियां, इस वर्ष एतिहासिक बना मेला–

पीपलकोटी (चमोली)। जैसे जैसे बंड विकास मेला समापन की ओर आ रहा है, वैसे वैसे सांस्कृतिक कार्यक्रमों में रौचकता बढ़ती जा रही है। सोमवार को लोक गायिका हेमा नेगी करासी ने एक के बाद एक लोक गीतों की शानदार प्रस्तुति देकर पांडाल में मौजूद दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस वर्ष बंड मेला अपनी रोचकता के चरम पर चले गया है। यह मेला बंड क्षेत्र ही नहीं ब​ल्कि जनपदभर में अपनी छाप छोड़ रहा है। मेला एतिहासिक और भव्य नजर आ रहा है।

बंड विकास मेले के छठे दिन के सांस्कृतिक कार्यक्रम लोक गायिका हेमा नेगी करासी और अमित सागर के नाम रहे। दोनों गायकों ने एक से बढ़कर एक गीतों व जागरों की प्रस्तुति से दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। लोक गायकों ने जय बदरी विशाल भजन से कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। जिसके बाद जाग नंदा ह्यूं का हिंवाला, जाग नंदा ऊंचा हिंवाला… की प्रस्तुति पर पूरा पांडाल नंदा की भक्ति में लीन हो गया। इसके बाद गिर गेंदुवा, कंचनी कैलाशों, अमरा बांद, मेरी बामणि बामणी, गुड्डू का बाबा, भीमू हे, मोहना गेल्या सहित कई गीतों की प्रस्तुति दी। गीतों पर लोग जमकर थिरकते नजर आए।

कार्यक्रम का संचालन हरीश पुरोहित ने किया। इस मौके पर बंड विकास संगठन के अध्यक्ष अतुल शाह, शंभु प्रसाद सती, विजय मलासी, महामंत्री हरेंद्र पंवार, हरीश पुरोहित, हरिबोधनी खत्री, अरविंद नेगी, सुदर्शन शाह, हरिदर्शन रावत आदि मौजूद रहे।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!