भर दे झोली मां अनसूया: संतान कामना लेकर मां अनसूया के दरवार में पहुंची 400 बरोही–

by | Dec 26, 2023 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां के मंदिर में किया रात्रि जागरण, मां को अर्पित की चुनरी और श्रृंगार सामग्री, अत्रिमुनि आश्रम भी पहुंचे भक्तगण–

गोपेश्वर। प्रतिवर्ष दत्तात्रेय जयंती पर आयोजित होने वाले दो दिवसीय अनसूया मेले का समापन हो गया है। मंगलवार को मंदिर में करीब 400 दंप​त्ति संतान कामना लेकर पहुंचे। मां अनसूया के दर्शनों को 15 हजार से अ​धिक भक्तगण मंदिर में पहुंचे हुए थे। अपनी बहन अनसूया से मिलने के बाद कठूड़, खल्ला, देवलधार और सगर की मां भगवती की डोलियां भी अपने-अपने क्षेत्र के लिए विदा हुई।

इस दौरान देवताओं के विदाई पर श्रद्धालु भी भावुक हो उठे। ध्या​णियों ने अपने देव डोलियों के दर्शन कर परिवार की कुशलता की मनौकामना मांगी। सोमवार को देर शाम विभिन्न गांवों से मां भगवती की डोलियां अनसूया मंदिर पहुंची। यहां डोलियों ने एक-एक कर मंदिर की परिक्रमा की और मंदिर के मंडप में स्थापित हो गई। रात नौ बजे निसंतान महिलाओं को देव डोलियों के साथ रात्रि जागरण के लिए बैठाया गया। रातभर महिलाओं ने रात्रि जागरण किया। मंगलवार को सुबह नौ बजे मां अनसूया के साथ ही अन्य देव डोलियों की विशेष पूजाएं संपन्न हुई।

मां अनसूया के दर्शनों को लगी भक्तों की लाइन-

इस मौके पर मंदिर समिति के अध्यक्ष विनोद सिंह, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष संदीप रावत, पूर्व प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, हीरा राणा, ब्रिजेश सिंह, सुदर्शन तोपाल, सुरेंद्र बिष्ट, दिनेश सेमवाल, जगमोहन, महावीर रावत आदि मौजूद रहे। मां अनसूया से मिलने के बाद श्रद्धालुगण भी देर शाम तक अपने-अपने घरों को पहुंचे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!