हक की लड़ाई:डुमक गांव को सड़क से जोड़ने की मांग को लेकर डीएम से मिले ग्रामीण–

by | Dec 27, 2023 | चमोली, सड़क | 0 comments

पुराने मांगपत्र पर मांगा जवाब, आंदोलन तेज करने का दिया अल्टीमेटम–

गोपेश्वर:सैंजी लग्गा-मैकोट-डुमक मोटर मार्ग का निर्माण कार्य पूर्ण करने की मांग को लेकर बुधवार को स्थानीय लोगों ने जिलाधिकारी से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने नाराजगी जताई कि कई बार मांग उठाने के बावजूद भी सड़क निर्माण कार्य आधा-अधूरा पड़ा हुआ है।

डुमक गांव के प्रताप सिंह सनवाल, वेदप्रकाश भट्ट, महेंद्र सिंह और राकेश सिंह ने कहा कि 22 दिसंबर को सड़क निर्माण को लेकर सौंपे ज्ञापन के बाद भी अभी तक सड़क निर्माण की दिशा में कोई काम नहीं हो पाया है। जिससे ग्रामीणों में मायूसी है। कहा गया कि यदि शीघ्र सड़क निर्माण शुरू नहीं किया गया तो आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। सैंजी लग्गा-मैकोट-डुमक सड़क के निर्माण के लिए ग्रामीण पिछले कई दिनों आंदोलनरत हैं। मंगलवार को उर्गम, डुमक और स्यूंडबैमरु क्षेत्र के लगभग 150 गांवों के ग्रामीणों ने मशाल जुलूस निकालकर शासन प्रशासन को झकझोर कर दिया था।

सैंजी लग्गा मैकोट-डुमक-कलगोठ संयुक्त संघर्ष समिति और कल्पक्षेत्र विकास आंदोलन की ओर से इस मशाल जुलूस का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीणों ने सड़क निर्माण में शिथिलता, प्रशासन व विभागीय लापरवाही के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना है कि सरकारों की उदासीनता के चलते सड़क मार्ग आज तक पूरा नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने डुमक, कलगोठ, उर्गम घाटी के ल्यारी-थैणा, देवग्राम, भर्की, भेंठा, स्यूण, बेमरू, मठ, झड़ेता सहित छोटे-बड़े 150 गांवों में मशाल जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया गया।

आंदोलन में सक्रिय स्थानीय निवासी प्रेम सिंह सनवाल का कहना है कि 2007-08 से सैंजी-बैमरु-डुमक-कलगोठ सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है। लेकिन आज तक सड़क का निर्माण पूरा नहीं हुआ है। कलगोठ गांव को सड़क से लाभान्वित किया जा रहा है, लेकिन डुमक गांव तक सड़क पहुंचाने में उदासीनता बरती जा रही है।

Latest News

जय बदरीविशाल: नरेंद्र नगर राजदरबार से सात अप्रैल रात्रि को ऋषिकेश पहुंचेगी गाडूघड़ा तेल कलश यात्रा–

23 अप्रैल को खुलेंगे बदरीनाथ धाम के कपाट, जोरशोर से चल रही तैयारियां-- ऋषिकेश, 05 अप्रैल 2026: श्री...

चारधाम यात्रा: जिलाधिकारी रूद्रप्रयाग विशाल मिश्रा ने उखीमठ में की केदारनाथ यात्रा तैयारियों की समीक्षा–

पंचकेदार गद्दी स्थल ओंकारेश्वर मंदिर के किए दर्शन, बीकेटीसी का अतिरिक्त कार्यभार भी संभाल रहे विशाल...

चमाेली: अत्य​धिक फोन देखना ड्रग्स से भी ज्यादा खतरनाक, काउंसलिंग में बोले वक्ता–

पीजी कॉलेज गोपेश्वर में इंटरनेट डिटॉक्सिफिकेशन पर आयोजित हुआ काउंसलिंग सत्र-- गोपेश्वर, 06 अप्रैल...

चमाेली: मुख्यमंत्री के घोषणा के तहत चारधाम यात्रा से पहले चमोली जनपद में विद्युत व्यवस्था हुई और अधिक सुदृढ़–

विद्युत सब स्टेशन सिमली से शुरू हुई बिजली की सप्लाई, लो वोल्टेज की समस्या से मिली मु​क्ति...

चमोली: आकाशीय बिजली गिरने के बाद हुआ शार्टसर्किट, धूंधूं कर जला रेस्टोरेंट–

रेस्टोरेंट के भीतर रखा सिलिंडर फटा तो विकराल हुई आग, अ​ग्निशमन विभाग की टीम ने बुझाई-- गोपेश्वर, 05...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने सहकारी समिति के मुख्य कार्यालय गोपेश्वर का निरीक्षण कर लिया जायजा–

कंप्यूटरीकरण और डिजिटाइजेशन कार्यों की प्रगति जांची, काश्तकारों को लाभ देने के दिए निर्देश...

आस्था: गोविंदघाट में मोरारी बापू की भव्य रामकथा शुरू, अलकनंदा के किनारे हो रही कथा–

कुबेर देवरा समिति और महिला मंगल दल की महिलाओं ने पुष्पवर्षा कर किया बापू का स्वागत-- चमोली, 04...

उत्तराखंड: पांच जनपदों में आरेंज अलर्ट, मौसम सुबह से खराब–

गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की संभावना, ओलावृ​ष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना...

तेफना गांव के प्रेम सिंह राणा राज्यमंत्री हुए नियुक्त, गांव में उत्सव का माहौल–

देखें राज्यमंत्रियों की पूरी सूची, प्रेम सिंह राणा को सौंपा जनजाति आयोग के अध्यक्ष का दायित्व...
error: Content is protected !!