न्याय पंचायत स्तर पर हो स्वास्थ्य सचल दल की तैनाती, कोरोना की तीसरी लहर से कैसे निपटेगा स्वास्थ्य विभाग-

by | Jul 12, 2021 | कोरोना, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान के जिला संयोजक और दशोली ब्लॉक के ज्येष्ठ उपप्रमुख पंकज हटवाल ने स्वयं सेवकों के साथ जिले के मुख्य चिकित्साधिकारी डा. केके अग्रवाल से भेंट की और स्वास्थ्य सेवाओं पर चर्चा की। उन्होंने सीएमओ को एक पत्र भी सौंपा। पंकज हटवाल ने कहा कि मानसून सीजन शुरू हो गया है और कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर की भी आशंका बनी हुई है, इस स्थिति से स्वास्थ्य विभाग कैसे निपटेगा। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में न्याय पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सचल दल की तैनाती की मांग उठाई। कहा कि आज भी कई गांव सड़क से बेहद दूर हैं। जहां सड़क है भी बरसात में वे क्षतिग्रस्त हो जाती हैं, ऐसे में जरुरतमंदों को त्वरित स्वास्थ्य लाभ नहीं मिल पाता है। इस स्थिति से निपटने के लिए न्याय पंचायत स्तर पर स्वास्थ्य सचल दल की तैनाती बेहद जरुरी है।  

श्री हटवाल ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवा के बुरे हाल हैं। कहीं चिकित्सक नहीं हैं तो कहीं उपकरणों का अभाव है, जिससे ग्रामीणों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। लिहाजा स्वास्थ्य विभाग को समय रहते ही ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य की जरुरी सुविधाएं मुहैया कराई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य स्वयं सेवक अभियान का लक्ष्य ग्रामीण इलाकों में हर व्यक्ति को स्वास्थ्य लाभ पहुंचाना है। इस मौके पर अभियान के दीपक भट्ट, भाजपा मंडल सोशल मीडिया प्रभारी सुशील हटवाल, सौरभ चौहान आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...

चमोली: मॉडल विलेज मैठाणा के विकास कार्यों में तेजी लाने की मांग–

थराली विधायक को ज्ञापन सौंपकर बुनियादी सुविधाओं और नई योजनाओं के शीघ्र क्रियान्वयन की उठाई मांग...

जय बदरीविशाल: बदरीनाथ मंदिर के सिंहद्वार की छत का जीर्णोद्धार शुरू–

भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण विभाग करा रहा सात लाख रुपये की लागत से कार्य, कपाट बंद होने से पहले होगा...

23 जुलाई से शुरू होंगे माणा पास एमटीवी चैलेंज-2026 के पंजीकरण–

25 से 28 सितंबर तक चलेगी रोमांचक प्रतियोगिता, 15 अगस्त तक कर सकेंगे आवेदन-- ज्योतिर्मठ, 21 july...

चमोली: कर्णप्रयाग में बहु-विशेषज्ञ निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के दूसरे दिन 482 मरीजों ने लिया लाभ–

मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं के अंतर्गत चार गर्भवती महिलाओं की प्रसव पूर्व जांच की गई-- गोपेश्वर...

चमोली: भारी बारिश के अलर्ट पर चमोली में 20 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद–

मौसम विभाग के भारी बारिश की संभावना को देेखते हुए जिला​धिकारी गौरव कुमार ने जारी किए आदेश...

जय हिंद: गोपेश्वर में पूर्व सैनिकों और सामाजिक कार्यकर्ताओं का सम्मान, देशभक्ति गीत भी गूंजे–

पीजी कॉलेज के ऑडिटोरियम में हुआ कार्यक्रम, दशोली ब्लॉक के पूर्व सैनिक, अर्द्धसैनिक बल के जवान, वीर...

जाे बोले सो निहाल: 99 वर्ष की हरवंत कौर ने दसवीं बार किए हेमकुंड साहिब के दर्शन–

14 किलोमीटर पैदल यात्रा पूरी कर जत्थे के साथ पहुंचीं, गोविंदघाट गुरुद्वारा प्रबंधन ने किया...

देवभूमि में रक्तदान कर जीवन को धन्य कर गई अहमदाबाद की वैशाली और डॉ. हितेश–

गोपेश्वर जिला अस्पताल में वैशाली ने किया 144वां रक्तदान, भारतीय रेडक्रॉस सोसाइटी ने किया सम्मानित...
error: Content is protected !!