रुद्रप्रयाग: जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने दिए कड़े निर्देश, मनरेगा कार्यों में शत प्रतिशत लक्ष्य करें हासिल, दस जनवरी तक पूर्ण हों पीएम आवास–

by | Dec 30, 2023 | चमोली, बैठक | 0 comments

कहा- मनरेगा कार्यों में कोई ​शि​थिलता न बरती जाए, बीडीओ को दिए एक-एक गांव को मॉडल के रुप में विकसित करने के निर्देश, कई अन्य फैसले भी लिए–

रुद्रप्रयाग: जिला​धिकारी सौरभ गहरवार ने जनपद के तीनों ब्लॉक अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ और जखोली में सर्वागीण विकास के लिए कलस्टर माॅडल के तहत एक-एक गांव को चयन करते हुए पूर्ण प्लान तैयार करने के निर्देश दिए गए। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 10 जनवरी, 2024 तक सभी खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। जनपद में बनाए गए अमृत सरोवरों में मत्स्य पालन के लिए मत्स्य तालाब तैयार करने के संबंध में मत्स्य निरीक्षक को प्रोजेक्ट रिपोर्ट तैयार करने के निर्देश दिए गए।

जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जिला कार्यालय एनआईसी कक्ष में मनरेगा एवं अमृत सरोवरों व प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत किए जा रहे कार्यों की विकास खंड वार समीक्षा की। उन्होंने बैठक में सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि मनरेगा के तहत जो भी कार्य निर्माणाधीन हैं उन कार्यों को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। इसमें किसी भी तरह से कोई ढिलाई एवं शिथिलता न बरती जाए।

अमृत सरोवरों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने सभी खंड विकास अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि खंड विकास अधिकारी उनकी विकास खंडों में एक गांव का चयन करते हुए जिस गांव के सर्वागीण विकास के लिए कलस्टर पर आधारित प्रोजेक्ट तैयार करते हुए एक माॅडल गांव तैयार किया जाए, जिसमें क्षेत्र में पशुपालन, डेयरी, कुक्कुट पालन, मत्स्य, उद्यानीकरण, कृषि, पर्यटन से संबंधित गतिविधियां, एनआरएलएम के तहत गठित समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों आदि के संबंध में संबंधित विभागों के साथ गांव का सर्वे करते हुए विस्तृत कार्य योजना 10 जनवरी, 2024 तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए।

प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने पाया कि निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष आवासों का कार्य पूर्ण नहीं किया गया है जिस पर जिलाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त करते हुए 10 जनवरी, 2024 तक सभी खंड विकास अधिकारियों को लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी खंड विकास अधिकारियों को हिदायत दी है कि निर्धारित तिथि तक लक्ष्य हासिल न करने पर संबंधित खंड विकास अधिकारियों के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी। इस संबंध में जिलाधिकारी ने मुख्य विकास अधिकारी को भी प्रतिदिन खंड विकास अधिकारियों की माॅनीटरिंग करने के भी निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, जिला विकास अधिकारी अनीता पंवार, उप जिलाधिकारी आशीष घिल्डियाल, मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डाॅ. आशीष रावत, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र सिंह बिष्ट, जिला उद्यान अधिकारी योगेंद्र सिंह चौधरी, मत्स्य निरीक्षक संजय बुटोला, खंड विकास अधिकारी अगस्त्यमुनि प्रवीण भट्ट, ऊखीमठ सूर्य प्रकाश शाह, तहसीलदार रुद्रप्रयाग राम किशोर ध्यानी, बसुकेदार प्रताप सिंह, जिला परियोजना प्रबंधक रीप बीके भट्ट सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

संघर्ष की जीत : गढ़वाल हीरोज़ की ऐतिहासिक जीत पर तीनों सांसदों का सम्मान, युवा खिलाड़ियों के शुभचिंतक हैं चमोली के सुधीर रावत–

दिल्ली सॉकर चैंपियनशिप छठी बार जीतने पर क्लब को मिली सराहना, आर्थिक रूप से कमजोर खिलाड़ियों की मदद...

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...
error: Content is protected !!