हक की लड़ाई:खैनुरी गांव के ग्रामीणों आक्रोश, फिर करेंगे आंदोलन–

by | Jan 4, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

ग्रामीणों ने जिला​धिकारी को सौंपा ज्ञापन, कहा धरना प्रदर्शन के बाद भी सड़क पर एक इंच भी नहीं हुआ काम–

चमोली: अपर चमोली-खैनुरी मोटर मार्ग के सुधारीकरण की मांग को लेकर खैनुरी गांव के ग्रामीणों ने 25 दिनों तक धरना प्रदर्शन किया। इसके बाद विधायक राजेंद्र भंडारी की मध्यस्थता में पीएमजीएसवाई के अ​धिकारियों से हुई वार्ता में अ​धिकारियों ने 30 दिसंबर तक सड़क का ​सुधारीकरण कार्य शुरू करने का आश्वासन ग्रामीणों को दिया था, लेकिन अभी तक भी काम शुरू नहीं हो पाया है। जिस पर आक्रो​शित होकर खैनुरी के ग्रामीण पांच जनवरी से फिर आंदोलन शुरू कर रहे हैं। ग्रामीाणों ने इस संबंध में जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा है।

खैनुरी के ग्रामीणों ने 26 अक्तूबर से गांव के प्रतीक्षालय में धरना शुरू किया था। पीएमजीएसवाई के अधिकारियों के आश्वासन पर ग्रामीणों ने 21 नवंबर को धरना समाप्त कर दिया। पीएमजीएसवाई ने 30 दिसंबर तक सड़क पर कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया था। ग्रामीणों का कहना है कि लेकिन सड़क पर आज तक काम शुरू नहीं हो पाया है। जिसके चलते अब ग्रामीणों ने शुक्रवार पांच जनवरी से फिर से गांव के प्रतीक्षालय में अनिश्चितकालीन धरना शुरू करने का ऐलान किया है।

ग्रामीणों की मुख्य मांग करीब पांच साल से क्षतिग्रस्त अपर चमोली-खैनुरी सड़क पर सुधारीकरण कार्य करवाने की है। ज्ञापन सौंपने वालों में खीम सिंह, वीरेंद्र सिंह सोवत सिंह, संजय सिंह आदि शामिल रहे। ग्रामीणों ने कहा कि जब तक सड़क का सुधारीकरण कार्य शुरू नहीं हो जाता, तब तक आंदोलन जारी रखा जाएगा।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!