दर्दनाक हादसा: वाहन दुर्घटना में दो वन रेंजरों समेत चार की मौत–

by | Jan 8, 2024 | दुर्घटना, देहरादून | 0 comments

मृतकों में आईएएस मंगेश​घि​ल्डियाल का भाई शैलेश ​घि​ल्डियाल भी शामिल, एक महिला अ​धिकारी नहर में गिरने से लापता–

ऋषिकेश: सोमवार को एक दर्दनाक हादसे में दो वन रेंजरों समेत चार की मौत हो गई। चीला बैराज मार्ग पर एक भीषण हादसे में वन रेंजरों की जान गई है। जबकि नहर में गिरी एक अधिकारी लापता हैं। पांच वन कर्मियों को गंभीर घायल अवस्था में ऋ​​षिकेश एम्स में भर्ती कराया गया है। मृतक वनाधिकारियों में एक शैलेश ​घि​ल्डियाल पीएमओ में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं। इस हादसे के बाद चारों ओर मातम का माहौल है। बताया जा रहा है कि वाहन में दस लोग सवार थे।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, वन विभाग में तैनात अधिकारी व कर्मचारी नई इलेक्ट्रिक गाड़ी से जा रहे थे। चीला-ऋषिकेश बैराज मार्ग पर नहर के किनारे अचानक गाड़ी का टायर फट गया। इससे अनियंत्रित हुई गाड़ी पलट कर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो रेंजरों की मौके पर ही मौत हो गई। दो अन्य वनकर्मियों की भी मौत हो गई, मृत वन रेंज अधिकारियों की पहचान शैलेश घिल्डियाल व प्रमोद ध्यानी के रूप में हुई है।

मृत वन रेंजर शैलेश घिल्डियाल, प्रधानमंत्री कार्यालय में तैनात आईएएस मंगेश घिल्डियाल के भाई बताए गए हैं। आईएएस मंगेश​घि​ल्डियाल रुद्रप्रयाग के जिला​धिकारी भी रह चुके हैं। एक अन्य महिला वन अधिकारी आलोकी वाहन से छिटक कर चीला नहर में जा गिरीं, जिनकी तलाश की जा रही है। नहर में लापता एसडीओ आलोकी कुछ समय पहले ही प्रमोट होकर रेंजर से एसडीओ बनीं थी। इधर, वन मंत्री सुबोध उनियाल ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए प्रमुख वन संरक्षक को घटना की जांच के आदेश दिए हैं।

Latest News

चमोली: जिला प्रशासन के सहयोग से दो गंभीर बीमार तीर्थयात्रियों को हेलिकॉप्टर से भेजा एम्स–

स्थानीय के साथ ही तीर्थयात्रियों के लिए संजीवनी साबित हो रहे चमोली जिला प्रशासन के इंतजाम-- चमोली...

राहत: अब घर बैठे करें राशन कार्ड ई-केवाईसी, भारत सरकार ने लॉन्च किया “मेराकेवाईसी” ऐप–

ई-केवाईसी प्रक्रिया को सरल एवं सुगम बनाने के लिए मेरा केवाईसी ऐप जारी-- देहरादून, 14 मई 2026: समस्त...

कूड़ा प्रबंधन: लागू हुआ नया ठोस अप​शिष्ट प्रबंधन नियम, अब चार श्रे​णियों में देना होगा कचरा–

अलग-अलग श्रे​णियों में नगर पालिका के कूड़ा वाहन और मोहल्ला स्वच्छता समिति को देेना होगा कूड़ा...

जय केदार: केदारनाथ धाम की तीर्थयात्रा का चल रहा सफल और सुव्यव​स्थित संचालन–

श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं के संबंध में जिलाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक ने की पत्रकार वार्ता...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...
error: Content is protected !!