खुशी के पल: स्वास्थ्य एवं चिकित्सा मंत्री ने 192 नवनियुक्त नर्सिंग अधिकारियों को सौंपे नियुक्ति पत्र–

by | Jan 9, 2024 | पौड़ी, स्वास्थ्य | 0 comments

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा एक वर्ष के भीतर वि​भिन्न पदों पर निकाली जाएगी 11 हजार से अ​धिक पदों की भर्ती–

पौड़ी: स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने जनपद में सफल रहे 192 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र सौंपे। नियुक्ति पत्र पाने पर ​अ​धिकारी खुशी से झूम उठे। नियु​क्ति पा चुके लोगों ने मंत्री का ढोल नगाड़ों से भव्य स्वागत किया। इस मौके पर उन्होंने जमकर आतिशबाजी भी की।

जिला मुख्यालय स्थित प्रेक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ मंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी नर्सिंग अधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए बेहतर तरीके से कार्य करने को कहा। उन्होंने कहा कि सरकार का विशेष उद्देश्य प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करना है, जिससे आमजनमानस को बेहतर स्वास्थ्य लाभ उपलब्ध हो सके। उन्होंने कहा कि इस दिशा में सरकार निरंतर प्रयासरत है तथा सभी रिक्त पदों पर तेजी से भर्ती की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि नर्सिंग अधिकारियों की नियुक्ति वर्षवार कर जहां स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत किया जा रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग में एक वर्ष के भीतर चिकित्सक, नर्स, वार्ड ब्वाय सहित विभिन्न पदों पर 11 हजार से अधिक नियुक्तियां की जाएगी।

स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्साधिकारी को निर्देशित किया कि जिन लोगों के अभी तक टीकाकरण, आभा आईडी, आयुष्मान कार्ड नहीं बन पाये हैं उन्हें तत्काल स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ पहुंचाना सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने कहा कि 2024 तक प्रदेश को टीबी मुक्त करना है, जिसमें पौड़ी जनपद का पहला स्थान है, जहां टीबी मुक्त करने में तेजी से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को आम जनमानस को अधिक से अधिक स्वास्थ्य लाभ पहुंचाने हेतु लोगों को जानकारी देने के साथ ही मौके पर लाभान्वित करने को कहा।

Latest News

मांग: मां राजराजेश्वरी नंदा देवी के पड़ाव इच्छोली गांव में पंचायत भवन निर्माण की मांग तेज–

पूर्व ग्राम प्रधान व राज्य आंदोलनकारी नरेंद्र सिंह बिष्ट ने की जिला​धिकारी से मुलाकात, ज्ञापन...

चमोली: सीमांत गांवों की खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीणों ने दिखाया उत्साह–

प्रशासन और खेल विभाग की ओर से आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताएं-- ज्योतिर्मठ, 28 जून 2026: सीमांत...

चमोली: जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद के विचारों को लेकर देश में कार्य कर रही भाजपा–

मुखर्जी के बलिदान दिवस पर भाजपा ने जिला कार्यालय में आयोजित किया कार्यक्रम-- गोपेश्वर, 27 जून 2026:...

राहत: कोर्ट से जमानत पर रिहा हुए आरोपित निहंग, शासन-प्रशासन ने ली राहत की सांस–

तीन आरोति न्यायिक हिरासत में थे, जबकि एक का एम्स ऋ​​षिकेश में चल रहा था उपचार, चारों को मिली जमानत...

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...
error: Content is protected !!