300 छात्र-छात्राओं को बैठने की होगी जगह, गोपेश्वर का पहला ऑडिटोरियम बनकर हुआ तैयार–
गोपेश्वर: नगर क्षेत्र में मुख्यमंत्री सहित बड़ी जनसभाओं के आयोजन को अब जगह की कमी नहीं होगी। राजकीय महाविद्यालय गोपेश्वर में पिछले एक वर्ष से चल रहा ऑडिटोरियम का निर्माण कार्य पूर्ण हो गया है। आगामी मार्च माह में ऑडिटोरियम का संचालन भी शुरू हो जाएगा। यह गोपेश्वर का पहला ऑडिटोरियम है। इसमें करीब 300 लोगों के बैठने की क्षमता है।
गोपेश्वर में ऑडिटोरियम न होने से बड़े कार्यक्रमों के आयोजन में दिक्कतें आतीं थी, लेकिन अब ऑडिटोरियम की दिक्कत नए साल से दूर हो जाएगी। प्राचार्य कुलदीप सिंह नेगी ने बताया कि नए वर्ष के मार्च माह तक ऑडिटोरियम बनकर तैयार हो जाएगा। एनएसयूआई के पूर्व जिलाध्यक्ष मनमोहन चतुरा ने कहा कि महाविद्यालय परिसर में ऑडिटोरियम के निर्माण की पुरानी मांग थी। जो अब पूरी हो गई है। कई बार महाविद्यालय कसे कार्यक्रमों के आयोजन के लिए जगह नहीं मिल पाती थी। अब यह समस्या दूर हो जाएगाी।


