जय श्रीराम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम भजन के साथ यात्राा को दिखाई हरी झंडी, अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा शुरू–

by | Jan 16, 2024 | आस्था, हरिद्वार | 0 comments

जय श्रीराम: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राम भजन के साथ यात्राा को दिखाई हरी झंडी, अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा शुरू–

मुख्यमंत्री भी राम भजन में हुए मग्न, संपूर्ण गंगा नगरी हुई राममय–

हरिद्वार:मुख्यमत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर अयोध्या के लिए संतों की कलश यात्रा का शुभारंभ किया। इस दौरान संपूर्ण गंगा नगरी राममय हो गई। मुख्यमंत्री धामी भी अपने आप को रोक नहीं पाए और राम भजन गाने लगे। इस दौरान सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे।

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष रविंद्रपुरी के नेतृत्व में इस यात्रा में गंगोत्री, यमनोत्री, गंगा और बागेश्वर की सरयू नदी का जल एकत्र कर अयोध्या ले जाया जाएगा। अपने अलग अलग पड़ाव से होते हुए यह यात्रा 19 जनवरी को अयोध्या पहुंचेगी। सोमवार को गंगा पूजन के समय हैलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा की गई। मुख्यमंत्री धामी ने कहा की यह एक ऐतिहासिक पल है जिसमे पूरा देश राममय हो गया है। उन्होंने कहा की इस पल के सैकड़ों को साल इंतजार किया। अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविंद्रपुरी ने बताया की इस कलश यात्रा में गंगा, यमुनोत्री, गंगोत्री और बागेश्वर की सरयू नदी का जल लेकर जाया जाएगा। उन्होंने बताया की एक दिन नगर भ्रमण के बाद यह यात्रा मुरादाबाद ,बरेली और लखनऊ में पड़ाव करने के बाद अयोध्या पहुंचेगी। हरिद्वार में भी राममंदिर की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर भक्तों में जबरदस्त उत्साव देखने को मिल रहा है।

Latest News

चमोली: गैर टंगसा में ‘हमरु मुल्क, हमरु क्षेत्र ट्रस्ट’ का शुभारंभ, शिक्षा से लेकर पर्यावरण संरक्षण तक करेंगे कार्य–

ट्रस्ट समिति का हुआ गठन, दर्शन सिंह बर्त्वाल को दी गई अध्यक्ष की जिम्मेदारी, निर्धन, मेधावी छात्रों...

चमोली: युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने में जुटी चमोली पुलिस, चलाया अ​भियान–

एनसीसी कैडेट्स को नए कानून, साइबर अपराध और नशे के दुष्प्रभावों में बारे में दी जा रही महत्वपूर्ण...

चमोली: नंदप्रयाग को मिलेगा आधुनिक तहसील भवन, जिलाधिकारी ने दिए दिव्यांगजन-अनुकूल सुविधाओं के निर्देश–

जनसुविधाओं से सुसज्जित होगा नया तहसील भवन, जिलाधिकारी ने किया निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण...

चमोली: नंदानगर और दशोली तहसील में आयोजित हुआ जनकल्याणकारी प्रदर्शनी शिविर–

लोगों को दी गई कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी-- नंदानगर/गोपेश्वर, 16 जून 2026: केंद्र एवं राज्य सरकार...

चमोली: चारधाम यात्रा को सुगम बनाने हेतु यातायात व्यवस्था का जिलाधिकारी ने लिया जायजा–

गौचर में यातायात प्रबंधन का जिलाधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण-- गौचर, 16 जून 2026: जिलाधिकारी गौरव...

चमोली: मामूली कहासुनी चली तलवारें, तलवारों से हमले के बाद कर्णप्रयाग में चार घंटे जाम–

स्कूटी की टक्कर को लेकर विवाद बढ़ा, कई लोग घायल; तीन आरोपी गिरफ्तार, डीएम-एसपी ने संभाला मोर्चा...

हक की लड़ाई: सड़क से जुड़े अनसूया देवी मंदिर, जिला​धिकारी से मिले ग्रामीण–

अनसूया मंदिर तक मोटर मार्ग निर्माण की मांग को लेकर ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को सौंपा ज्ञापन...

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...
error: Content is protected !!