वन्यजीव संघर्ष में एक वर्ष में 37 लोगों ने गंवाई अपनी जान, 151 लोग हुए घायल–

by | Jan 16, 2024 | नैनीताल, बैठक | 0 comments


मंडल आयुक्त दीपक रावत की अध्यक्षता में हुई बैठक में अ​धिकारियों ने दी रिपोर्ट, आयुक्त ने मानव-वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए प्लान बनाने के ​दिए निर्देश–

नैनीताल। मंडल आयुक्त दीपक रावत ने मंगलवार को अ​धिकारियों के साथ विभागीय समीक्षा बैठक की। बैठक में जिला योजना, बीस सूत्री क्रियान्वयन, जल जीवन मिशन, दस करोड़ से अ​धिक की लागत के कार्य, जिला स्तर पर लंबित भूमि प्रकरण के साथ ही वि​भिन्न योजनाओं पर चर्चा की और विभागीय समीक्षा की।

आयुक्त ने 2023-24 में वन्य जीव संघर्ष के प्रकरण के तहत घायल-मृत्यु और उपलब्ध धनराशि की जिलावार समीक्षा की। जिसमें अधिकारियों ने बताया विगत वर्ष से अब तक वन्य जीव संघर्ष में 37 लोगों की जान और 151 लोग घायल हुए हैं, 19.45 लाख की धनराशि पीड़ितों को दे दी गयी है। आयुक्त ने सम्बंधित विभाग को वन्य जीव संघर्ष को रोकने के लिए प्लान बनाने के तहत कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने आगजनी घटनाओं को रोकने के लिए डीएफओ और जिलाधिकारियों से आपसी तालमेल के साथ कार्य करने की बात कही।

आयुक्त ने मण्डल में जलजीवन के कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुये कहा कि जनपद अल्मोडा, चम्पावत समेत अन्य जिलों में जलजीवन मिशन के 122 कार्यों में प्रगति संतोषजनक नही होने पर शीघ्र ही जलजीवन मिशन के कार्यों की टीम बनाकर सप्ताहिक निरीक्षण करने के निर्देश दिये। डीआईजी डा योगेंद्र सिंह रावत ने कहा कि अमतौर एन एच, स्टेट हाईवे और मुख्य सड़क मार्गों पर होने वाली सड़क दुर्घटनाओं का विस्तार से विश्लेषण किया जाए।जिससे सड़क दुर्घटनाओं का कारण पता कर उसके सुधार और उपचार पर कार्य किया जाये।

बैठक में जिलाधिकारी नैनीताल वंदना सिंह, चंपावत नवनीत पाण्डे, बागेश्वर अनुराधा पाल, एम डी केएमवीएन डा संदीप तिवारी, सीडीओ ऊधम सिंह नगर विशाल मिश्रा, अशोक पांडेय, आर सी तिवारी, अपर आयुक्त एन एस नगन्याल, अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, पी आर चौहान, एसएसपी नैनीताल पी एन मीणा, मंजूनाथ टीसी, आर टी ओ संदीप सैनी, नंद किशोर समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।

Latest News

हक की लड़ाई: बीआरपी और सीआरपी को सरकारी कर्मचारी घो​षित कर विभाग सीधे दे वेतन, शिक्षा मंत्री को सौंपा ज्ञापन–

आउटसोर्स व्यवस्था समाप्त कर विभाग के अधीन रखने और लंबित वेतन के भुगतान की मांग, यश बिष्ट ने की...

चमोली: नीती घाटी के नीती और गमशाली की बहनों ने सीमा पर हिमवीरों की कलाई पर सजाई राखी–

नीती और गमशाली की महिलाओं ने सेना के जवानों की लंबी उम्र और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की...

चमोली: वीबी जी रामजी में ऑफलाइन हाजिरी की मांग, प्रधानों ने भेजा 10 सूत्री ज्ञापन–

नेटवर्क की समस्या का हवाला देकर श्रमिकों की उपस्थिति ऑफलाइन दर्ज कराने की उठाई मांग, मांगें पूरी न...

चमोली: छूटे राज्य आंदोलनकारियों ने कहा, वास्तविक आंदोलनकारी आज भी वंचित–

जिलाधिकारी गौरव कुमार को सौंपे मांगपत्र में विशेष जांच और पुनः परीक्षण की मांग उठाई, कहा, अन्य...

चमोली: गोपेश्वर में संकल्प अ​​भियान के तहत पेड़ों पर महिलाओं ने बांधे रक्षासूत्र–

मिष्ठान वितरण किया गया, चिपको की धरती में पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश-- गोपेश्वर, 28 अगस्त 2026:...

चमोली: सुतोल में मासिक धर्म संबंधी रोक के दावों का ग्राम पंचायत ने किया खंडन–

सोशल मीडिया पर भ्रामक जानकारी प्रसारित करने का आरोप, खुली बैठक में पारित किया निंदा प्रस्ताव...

चमोली: 11 दिन बाद खुला गोपेश्वर-घिंघराण मोटर मार्ग, सुचारु हुई आवाजाही, मिली राहत–

ब्रह्मसैंण में ड्रेनेज व्यवस्था की मांग, स्थायी उपचार के लिए 1.87 करोड़ का प्रस्ताव शासन को भेजा...

चमोली: शिक्षा के साथ अपने अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहें युवा: डॉ. यूएस रावत–

उत्तराखंड स्टूडेंट फेडरेशन (यूएसएफ) की बैठक में बोले पूर्व कुलपति व यूकेडी नेता, नई शिक्षा नीति 2020...

चमोली: पीपल का पेड़ टूटने से प्राकृतिक कुआं क्षतिग्रस्त, पानी को तरसे ग्रामीण–

जिला पंचायत सदस्य सरोेजनी रावत ने क्षेत्र का भ्रमण किया, प्रशासन के सामने रखी सड़क और कुआं के...
error: Content is protected !!