जय श्रीराम: मंदिरों और तीर्थस्थलों में हुए कई कार्यक्रम, महिलाओं ने किए भजन-कीर्तन–

by | Jan 19, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

अयोध्या में श्रीराम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में हुए कई कार्यक्रम, स्वच्छता अ​भियान भी चलाया–

चमोली: अयोध्या में श्री राम मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में चमोली जनपद के मंदिरों व तीर्थो में अनेक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं और नगर पालिकाओं द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाये जा रहे हैं। शुक्रवार को कर्णप्रयाग के कर्ण मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। सर्वप्रथम कर्णप्रयाग क्षेत्र की महिलाओं ने अलकनन्दा व पिण्डर के संगम से जल लेकर उमा देवी मंदिर, मुख्य बाजार होते कर्ण मंदिर तक कलश यात्रा निकाली।

तत्पश्चात् कर्ण मंदिर में स्थानीय महिलाओं द्वारा भजन कीर्तन किया गया और आईटीबीपी के जवानों ने मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया। स्वच्छ तीर्थ अभियान के तहत नगर पंचायत नन्दप्रयाग द्वारा शक्तिपीठ दशमद्वारकालीमठ में, थराली नगरपंचायत द्वारा राड़ीबगड के भैरव मंदिर एवं शिवालय में नगर पंचायत पोखरी द्वारा मुंडा देवता मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं नन्दप्रयाग में रिवर राफ्टिंग का आयोजन किया गया। पांच दिवसीय राफ्टिंग प्रशिक्षण में जनपद के 19 युवक और 6 युवतियों द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। राफ्ट के माध्यम स्वच्छता अभियान चलाया गया जिसमें स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं नगर पालिका के कर्मचारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: चारधाम यात्रा से पहले चमोली में सात स्थानों पर मॉक ड्रिल–

जिला​धिकारी समेत आला अ​धिकारियों ने आपदा कंट्रोल रुम से परखी मॉक ड्रिल की व्यवस्थाएं-- गोपेश्वर, 10...

चमोली: निजमुला घाटी के वन पंचायतों में माइक्रोप्लान के तहत होने वाले कार्यों पर बनीं सहमति–

चारा प्रजाति का पौधरोपण वना​ग्नि से वन सुरक्षा और जल संरक्षण के संवर्द्धन पर भी हुई बात...

चमोली: विवाह समारोह के लिए मिलेंगे दो व्यावसायिक सिलिंडर, जिला प्रशासन देगा अनुमति–

विवाह समारोह के लिए एलपीजी गैस आवंटन के लिए दस प्रतिशत एसओपी की गई निर्धारित, पढ़ें पूरी खबर...

चमोली: प्ला​स्टिक मुक्त होगी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा, अ​भियान के रुप में लेगा जिला प्रशासन–

जिला​धिकारी ने अ​धिकारियों के साथ बैठक कर इसके लिए अ​भियान चलाने के दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: नौ मई को जनपद के सभी न्यायालयों में आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत–

चमोली जिला न्यायालय के साथ ही तहसीलों की न्यायालयों में भी आयोजित होगी राष्ट्रीय लोक अदालत...

चमोली: जिलाधिकारी ने गोपेश्वर और कर्णप्रयाग में जल निकासी व्यवस्था सुदृढ़ करने के दिए निर्देश–

शहरों में जल भराव की समस्या के स्थाई समाधान स्वच्छता व्यवस्था और जल निकासी की समुचित व्यवस्था पर हुई...

चमोली: औष​धि निरीक्षक हार्दिक भट्ट ने किया औष​धि भंडारण और रख-रखाव का निरीक्षण–

आगामी बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा के दृ​​ष्टिगत किया गया औचक निरीक्षण-- गोपेश्वर, 09 अप्रैल 2026:...

चमाेली: गांव-गांव घूमी स्वास्थ्य कर्मियों की टीम, संस्थागत प्रसव के बताए फायदे–

देवाल ब्लॉक के खेता गांव में महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए किया गया प्रोत्साहित-- गोपेश्वर, 09...

चमोली: एनटीपीसी परियोजना प्रभावितों की जिला​धिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक, बनी सहमति–

आज धरना स्थल पर पहुंचेंगे ​अ​धिकारी, मांगों पर सहमति पर चर्चा के बाद स्थगित हो सकता है आंदोलन...
error: Content is protected !!