चमोली: हे मां ज्वाला देवी, राजी खुशी राखी मेरु कुटुंब परिवार, मां से मिलकर रो पड़े भक्त–

by | Jan 23, 2024 | आस्था, चमोली | 0 comments

मां ज्वाला ने दिया भक्तों को दर्शन, ढोल दमाऊं की थाप पर किया अद्भुत नृत्य, अपनी ध्या​णियों से लिपट पड़ी मां ज्वाला–

गोपेश्वर (चमोली): हे मां ज्वाला, राजी खुशी राखी मेरु कुटुंब परिवार, और मां ज्वाला की डोली से लिपट पड़े भक्तगण और ध्या​णियां। मंगलवार को कठूड गांव की आराध्य देवी मां ज्वाला ने अपने भक्तों को दर्शन दिए। मां ज्वाला की डोली ने ढोल दमाऊं की थाप पर अद्भुत नृत्य किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। मां ज्वाला की डोली इन दिनों गांव-गांव में भ्रमण कर रही है। मंगलवार को सुबह पुजारी पंडित दिनेश थपलियाल ने मां ज्वाला की विशेष पूजाएं संपन्न की। इसके बाद पंच पूजा हुई। ध्याणियों ने मां ज्वाला को चुनरी और श्रृंगार सामग्री भेंट की। माता की डोली ने अपने भक्तों को दर्शन देकर आशीर्वाद दिया।


मां ज्वाला से आशीर्वाद लेता बर्त्वाल परिवार-

मंदिर समिति के अध्यक्ष विक्रम सिंह बिष्ट ने बताया कि मां की डोली गैर, टंगसा, नगर, दोगड़ी, कांडई, बमियाला, सिरों और सिणजी गांव का भ्रमण करने के बाद 7 फरवरी को कठूड़ गांव में पहुंचेगी। 10 फरवरी से ज्वाला मंदिर में श्रीमद भागवत कथा का आयोजन शुरू होगा। जिसके बाद माता की डोली मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश करेगी।


मां ज्वाला देवी की डोली के सामने भजन कीर्तन करतीं महिलाएं-

इस मौके पर यशवंत बर्त्वाल, मोहन बर्त्वाल, विरेंद्र सिंह, लखपत सिंह कनवासी, देवी प्रसाद, लक्ष्मण सिंह, विनोद बिष्ट, रजपाल सिंह बिष्ट, धर्म सिंह, त्रिलोक बर्त्वाल, बालेश्वर भंडारी, मनवर सिंह के साथ ही कई भक्तगण मौजूद रहे। मां ज्वाला की डोली ने गोपेश्वर बाजार में भी भ्रमण किया और अपने भक्तों को दर्शन दिए। मुख्य यजमान यशवंत बर्त्वाल और मोहन बर्त्वाल ने मां की डोली को नोटों और चुनरी से भर दिया। मां ने अपने भक्तों को आशीर्वाद दिया।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!