चमोली: भोटिया जनजाति के लोगों को शीतकालीन प्रवास स्थलों पर दिलाया जाएगा मालिकाना हक और अ​धिकार–

by | Jan 25, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

नंदप्रयाग में आयोजित जिला सम्मेलन में बोले जनजाति मोर्चे के प्रदेश महासचिव राकेश कुमार, विकास की मुख्य धारा से जुड़ेंगे सीमांत गांव–

नंदप्रयाग: भारतीय जनता पार्टी जनजाति मोर्चे का बृहस्पतिवार को नंदप्रयाग के खेल मैदान में जिला सम्मेलन आयोजित हुआ। सम्मेलन में जनपदभर के भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठन को मजबूती देने और जनजाति के लोगों के विकास पर चर्चा हुई। कहा गया कि आगामी लोकसभा और निकाय चुनाव के लिए अभी से तैयारियां शुरु कर दी जाएंगी। सम्मेलन में बतौर मुख्य अति​थि पहुंचे प्रदेश महासचिव राकेश कुमार का जिलाध्यक्ष कीरत सिंह भंडारी ने फूल मालाओं से स्वागत किया।

सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदा​धिकारी-

महासचिव राकेश कुमार ने कहा कि राज्य की डबल इंजन की सरकार हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम कर रही है। देश में मोदी है तो मुमकिन है का नारा बुलंद हो रहा है। उन्होंने मोदी सरकार की उपल​ब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भोटिया जनजाति के ग्रामीणों को शीतकालीन प्रवास स्थलों पर मालिकाना हक और अ​धिकार दिलाने के लिए संघर्ष किया जाएगा। सरकार से बात की जाएगी।

मोर्चे के जिलाध्यक्ष कीरत सिंह भंडारी ने संगठन को मजबूती देने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर सरकार की विकास योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

सम्मेलन में मौजूद पार्टी पदा​धिकारी-

इस मौके पर प्रदेश सह संयोजक विशन सिंह, काशीपुर के संगठन के वरिष्ठ पदा​धिकारी धर्म सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह राणा, चंद्र सिंह रावत, क्षेत्र पंचायत सदस्य किशोर बड़वाल, मंडल अध्यक्ष दीवान सिंह रावत, अनुसूजित जनजाति के मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र बुटोला, जिला उपाध्यक्ष राम सिंह राणा, जिला महामंत्री दीपक भंडारी व भूपेंद्र रावत, जिला कोषाध्यक्ष बलवीर रावत, बलवीर राणा, प्रताप सिंह राणा, पूर्व प्रधान तेफना सुरेंद्र सिंह रावत, नंदी राणा, दीपा मोल्फा आदि मौजूद रहे।

सम्मेलन में मौजूद महिला कार्यकर्ता-

Latest News

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...

पश्चिम बंगाल में जीत पर बदरीनाथ और केदारनाथ धाम में विशेष पूजा, गोपेश्वर-जोशीमठ में जश्न–

बदरीनाथ में प्रधानमंत्री के नाम की विशेष पूजा, उत्साहित कार्यकर्ताओं ने की आतिशबाजी...

चमाेली: निजमुला घाटी के भनाली तोक में आकाशीय बिजली गिरने से 500 बकरियों की मौत–

एक झटके में उजड़ गया भेड़पालकों का सहारा, बारिश के बीच हुआ हादसा, क्षेत्र में मचा हड़कंप-- चमोली, 04...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी ​शिक्षक कमल किशोर डिमरी हुए सेवानिवृत्त, सजी महफिल, पुरानी यादें हुई ताजा–

अक्षत नाट्य संस्था की ओर से आयोजित किया गया भव्य विदाई समारोह, ​शिक्षक और गणमान्य लोग हुए शामिल...

चमोली: कंडारा में 4 से 6 जून तक सजेगा दशोली गढ़ कौथिग, काफल और लिंगुड़ा के स्टॉल होंगे आकर्षण का केंद्र–

कौ​थिग के आयोजन को लेकर बैठकों का दौर शुरू, कौ​थिग के भव्य आयोजन को लेकर बैठक में हुआ मंथन...

चमोली: इंजीनियरिंग कॉलेज में नीट परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न, 250 ने किया था पंजीकरण–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के साथ संपन्न हुई परीक्षा, पढ़ें, कितने अभ्य​र्थियों ने दी नीट परीक्षा, डीएम...

छलिया मौसम: चमोली में तीन दिन का ऑरेंज अलर्ट, प्रशासन हाई अलर्ट पर–

जिलाधिकारी की श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों से अपील, अनावश्यक यात्रा से बचें, सुरक्षित स्थानों पर...

बढ़ते जन सैलाब के बीच बाबा केदार के भक्तों की सुरक्षा बढ़ाई, बम निरोधक दस्ता द्वारा की जा रही सघन चेकिंग–

केदारनाथ धाम के वि​भिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में बम डिस्पोजल स्क्वाड ने की विशेष चेकिंग-- केदारनाथ...

जिला प्रशासन की सजगता और मानवीय संवेदनशीलता से बची 10 माह की मासूम की जिंदगी–

सीएमओ ने की अपील, उच्च हिमालयी क्षेत्र में 5 वर्ष से कम आयु के बच्चों को यात्रा में लाने से बचें...
error: Content is protected !!