बेरहम मौसम: कोहरे में भिड़े पांच वाहन, दो लोग घायल–

by | Jan 31, 2024 | दुर्घटना, रुड़की | 0 comments

मैदानी क्षेत्रों में लगा कोहरा बना दुश्मन, रुड़की सहित उत्तराखंड के कई क्षेत्रों में कोहरे से वाहनों में हो रही टक्कर–

रुड़की: कोहरे के कारण मंगलवार रात को करीब साढ़े ग्यारह बजे पांच वाहन आपस में टकरा गए। जिसमें दो लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रात करीब साढ़ेगयारह बजे हरिद्वार बाईपास पर ढंडेरीख्वागजीपुर के सामने एक गन्ने की ट्रैक्टर ट्राली खराब हो गई।

इस दौरान ट्रैक्टर चालक ट्रैक्टर ट्राली को साइड में खड़ी कर सही करने लगा। रात में कोहरा अधिक होने के कारण एक कार सहित चार बड़े वाहन टकरा गए। जिसमें कार और ट्रैक्टर चालक घायल हो गए। हादसे के बाद बाईपास पर जाम लग गया। हादसे की सूचना पाते ही सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस टीम मौके पर पहुंची और वाहनों को सड़क किनारे करवाया गया। हादसे में घायल हुए लोगों को रुड़की सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस अ​धिकारी ने बताया कि कोहरा अ​धिक होने के कारण यह हादसा हुआ है।

Latest News

रंगमंच का सम्मान: चक्रव्यूह मंचन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कलाकार सम्मानित–

विधायक लखपत बुटोला ने अक्षत नाट्य संस्था के कलाकारों को किया सम्मानित, अतिथियों ने सराहा अभिनय...

गौचर मेले में जीवंत हुई चित्रकार एवं शोधकर्ता स्व. प्रकाश पुरोहित ‘जयदीप की 40 वर्षों की अध्ययन यात्रा–

नंदा राजजात के दुर्लभ चित्रों और मानचित्र के जरिए संरक्षित की जा रही लोक संस्कृति, डॉ. सुभाष चंद्र...

महेंद्र भट्ट पर आरोप लगाने से पहले जैनी प्रकरण पर जवाब दें हरक सिंह : रघुबीर बिष्ट–

नंदप्रयाग-घाट में पिटाई के दावे पर मांगे प्रमाण, कांग्रेस से भी जैनी प्रकरण पर रुख स्पष्ट करने को...

राज्य स्थापना दिवस: मुख्यमंत्री ने राज्य स्थापना दिवस पर भराड़ीसैंण में कीं 13 महत्वपूर्ण घोषणाएं–

आंगनबाड़ी, आशा कार्यकत्रियों, भोजन माताओं और अतिथि शिक्षकों के मानदेय में होगी वृद्धि-- भराड़ीसैंण...

बदरीनाथ धाम में 12 नवंबर से आरंभ होगी कपाट बंद होने की प्रक्रिया, पंच पूजाएं होंगी शुरू–

16 नवंबर को रात 9 बजकर 37 मिनट पर शीतकाल के लिए बंद होंगे बदरीनाथ के कपाट--   बदरीनाथ, 11 नवंबर...

जय केदार: केदारनाथ धाम के कपाट शीतकाल हेतु विधि-विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुए बंद–

शीतकालीन गद्दीस्थल ओंकारेश्वर मंदिर ऊखीमठ के लिए रवाना हुई बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली...

रिपोर्ट तलब: बदरीनाथ-केदारनाथ का क्यूआर कोड विवाद फिर गरमाया–

एसआईटी जांच की मांग पर शासन ने चमोली और रुद्रप्रयाग के डीएम से मांगी रिपोर्ट-- देहरादून/चमोली।...

चमोली: मंदिर समिति के सीईओ ने किया संस्कृत विद्यालय कमेड़ा का औचक निरीक्षण–

छात्रावास भवन निर्माण का दिया आश्वासन, पहली बार विद्यालय के निरीक्षण पर पहुंचे कोई सीईओ-- गोपेश्वर।...

चमोली: राजतिलक के साथ रामलीला का समापन, नगर में निकली राम परिवार की झांकी–

गोपीनाथ मंदिर में दर्शन के बाद राम परिवार ने नगर भ्रमण कर श्रद्धालुओं को दिए दर्शन-- गोपेश्वर। नगर...
error: Content is protected !!