दहशत: गुलदार ने आंगन में खेल रहे चार वर्ष के बच्चे पर किया हमला, घायल–

by | Feb 1, 2024 | ब्रेकिंग, रूद्रप्रयाग, वन्यजीव | 0 comments

आसपास के लोगों के हो हल्ला मचाने पर भागा गुलदार, क्षेत्र में फैली गुलदार की दहशत–

रुद्रप्रयाग: जनपद के बच्छणस्यूं क्षेत्र में लोगों में गुलदार की दहशत फैली है। शाम होते ही लोग अपने घरों में दुबक रहे हैं। यहां खल्यां गांव में बुधवार शाम को आंगन में खेल रहे एक बच्चे को गुलदार ने हमला कर घायल कर दिया। ग्रामीणों के शोर शराबे के बाद गुलदार मौके से भाग गया जिससे बच्चे की जान बच गई।

ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार को शाम करीब साढ़े छह बजे खल्यां गांव में अपने घर के आंगन में खेल रहे 4 वर्षीय बालक आदर्श राणा पुत्र त्रिलोक राणा पर घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक हमला कर दिया। शुक्र रहा कि इसी बीच ग्रामीणों को घटना की खबर लग गई और लोगों ने शोर-शराबा किया। जिससे गुलदार मौके से भाग गया और बच्चे की जान बच गई। घटना से क्षेत्रीय ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

जिला पंचायत सदस्य नरेंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना के बाद घायल बालक को जिला चिकित्सालय रुद्रप्रयाग लाया गया। जहां चिकित्सकों द्वारा उसका इलाज किया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्चे को घर भेज दिया गया है। उन्होंने बताया कि घटना से क्षेत्र में दहशत है। इधर, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में पिंजड़ा लगाकर गुलदार को पकड़ने की मांग की है। लोगों में गुलदार की दहशत फैल गई है। लोग शाम होते ही अपने घरों में दुबक रहे हैं।

Latest News

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...

चमोली: पशुओं को लंपी स्किन डिजीज से बचाने के लिए पशुपालन विभाग ने जारी की एडवाइजरी–

टीकाकरण के साथ मक्खी-मच्छर और किलनी से बचाव की सलाह, संक्रमित पशुओं को अलग रखने पर जोर गोपेश्वर।...

चमोली: गांव में आस्था का संगम, मां नंदा की बड़ी जात में उमड़ा आस्था का सैलाब–

दो हजार से अधिक श्रद्धालु मां नंदा की जात में हो रहे शामिल, दुर्गम पगडंडियों को नापकर आगे बढ़ रहे...
error: Content is protected !!