ऐलान: देश के सर्वेाच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित होंगे पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी–

by | Feb 4, 2024 | नई दिल्ली, रचनात्मक, सम्मान | 0 comments

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर किया इसका ऐलान, प्रधानमंत्री ने बताया इसे जीवन का बेहद भावुक क्षण–

नई दिल्ली: देश के पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान भारत रत्न से सम्मानित किया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर इसका ऐलान किया। प्रधानमंत्री ने इसे अपने जीवन का बेहद भावुक क्षण बताया। प्रधानमंत्री ने कहा कि आडवाणी ने अपने सार्वजनिक जीवन में दशकों तक सेवा करते हुए पारद​र्शिता और अखंडता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता जताई और राजनीतिक नैतिकता में एक अनुकरणीय मानक स्थापित किया। आडवाणी ने राष्ट्र की एकता और सांस्कृतिक पुनरुत्थान को आगे बढ़ाने की दिशा में अद्वितीय प्रयास किए हैं। लाल कृष्ण आडवाणी भाजपा की ​शिखर यात्रा के सारथी भी रहे। 1999 में भारतीय संसदीय समूह द्वारा उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार से सम्मानित किया गया। जबकि 2015 में भारत के दूसरे बड़े नागरिक सम्मान पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया।

लाल कृष्ण आडवाणी एक लेखक भी हैं। उनकी मेरा देश मेरा जीवन, एक कैदी की स्क्रैपबुक, नजरबंद लोकतंत्र और सुरक्षा और विकास के नए दृ​ष्टिकोण किताबें प्रका​​शित हुई हैं। आडवाणी अप्रैल 1970 में पहली बार राज्य सभा सदस्य बने, दिसंबर 1972 में भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष चुने गए, 26 जून 1975 में आपातकाल के दौर बेंगलोर में गिरफ्तार हुए थे। मार्च 1977 से जुलाई 1979 तक केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री के पद पर रहे,

march 1986 में भाजपा अध्यक्ष बने, मार्च 1988 में भाजपा सरकार में गृहमंत्री रहे, नवंबर 1989 में पहली बार लोकसभा के लिए चुने गए, अक्टूबर 1999 से मई 2004 तक कैबिनेट मत्री, गृह मंत्रालय रहे जून 2002 से मई 2004 तक उप प्रधानमंत्री रहे और 2004 में लोकसभा में विपक्ष के नेता के तौर पर काम किया।

Latest News

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...

चमोली: बंड विकास संगठन ने उठाई टीएचडीसी टनल हादसे में उचित मुआवजे की मांग–

कहा, मृतक और घायल श्रमिकों के परिवारों को पर्याप्त सहायता देने के लिए प्रशासन करे हस्तक्षेप...

प्राणमति गांव के ग्रामीणों ने दी चेतावनी, सड़क के लिए करेंगे चुनाव बहिष्कार–

जिला​धिकारी को सौंपा जनप्रतिनि​धियों ने अल्टीमेटम, जताई नाराजगी, कहा, आज भी सात किलोमीटर की लंबी...

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...
error: Content is protected !!