सौगात: परिवाहन विभाग में 122 ड्राइवर और कंडक्टर को सौंपे गए नियु​क्तिपत्र–

by | Feb 5, 2024 | देहरादून, ब्रेकिंग | 0 comments

मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा जागरुकता रैली को दिखाई हरी झंडी, नियु​क्ति पाने वाले कर्मचारियों को किया संबो​धित–

देहरादून: उत्तराखंड की धामी सरकार वि​भिन्न विभागों में नियु​क्ति प्रक्रिया पर जोर दे रही है, जिससे वर्षों से रोजगार की आस लगाए लोगों को बड़ी राहत मिल रही है। रविवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने परिवहन विभाग में 122 ड्राइवर, कंडक्टर और सहायक लेखाकार को नियु​क्तिपत्र दिए। इसमें 106 मृतक आश्रितों को ड्राइवर और कंडक्टर के पदों पर नियु​क्ति दी गई है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यस्तरीय सड़क सुरक्षा जागरुकतारैलली को हरी झंडी भी दिखाई। मुख्यमंत्री आवास के मुख्य सेवक सदन में नियु​क्ति पत्र देने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी कर्मचारियों को बधाई दी।

लाभा​र्थियों को नियु​क्तिपत्र सौंपते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-

मुख्यमंत्री ने कहा कि नवनियुक्त कर्मचारियों को नौकरी की शुरुआत से ही अपने कर्तव्यों का ईमानदारी, सच्ची लगन और कड़ी मेहनत से कार्यों का निर्वहन करने का आह्वान किया। कहा कि परिवहन सेवा को सुचारू रखने के लिए चालक और परिचालक का महत्वपूर्ण दायित्व होता है। मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि सरकारी सेवा में आत्म अनुशासन का होना बेहद जरुरी है। नौकरी की शुरुआती चरण से ही नियमित दिनचर्या के साथ कार्य करना शुरु करेंगे तो यही दिनचर्या आदत में शामिल हो जाएगी। राज्य में तेजी से श्रद्धालुओं और पर्यटकों की संख्या में वृद्धि हो रही है।

रैली को हरी झंडी दिखाते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी-

इनकी सुविधाओं को और बेहतर बनाने की भी परिवहन विभाग और परिवहन निगम पर बड़ी जिम्मेदारी है। इस मौके पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, सचिव परिवहन अरविंद सिंह ह्यांकी, प्रबंध निदेशक परिवहन निगम डॉ. आनंद श्रीवास्तव के साथ ही कई अ​धिकारी मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!