जायजा: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ मंत्री रेखा आर्य पहुंची हल्द्वानी, वस्तुस्थिति का लिया जायजा–

by | Feb 9, 2024 | नैनीताल, राजकाज | 0 comments

पुलिस कर्मियों, पीआरडी जवानों, पत्रकारों और अन्य लोगों का अस्पताल में जाकर पूछीं कुशलक्षेम, घायल पीआरडी जवानों को आ​र्थिक सहायता का किया एलान–

देहरादून: शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ नैनीताल की जनपद प्रभारी मंत्री रेखा आर्या हल्द्वानी ​स्थितबनभूलपूरा क्षेत्र पहुंची, जहां उन्होंने बीती रात हुई अवैध अतिक्रमण की ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान हिंसा में घायल पुलिसकर्मियों, पीआरडी जवानों, मीडिया कर्मियों और आम जनता का अस्पताल पहुंचकर कुशलक्षेम पूछी।

मंत्री आर्या ने पीआरडी के घायल जवानों के लिए उनकी आर्थिक मदद का एलान किया, और सभी को आश्वस्त करते हुए कहा कि राज्य सरकार की ओर से सभी की हर संभव मदद की जाएगी साथ ही कहा कि घायल पीआरडी जवानों को लेकर विभागीय स्तर पर आर्थिक मदद की जाएगी। कहा कि धामी सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य करने के लिए जानी जाती है ऐसे में दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नही जाएगा।

अस्पताल में घायलों का हालचाल पूछतीं मंत्री रेखा आर्या-

वहीं प्रभारी मंत्री ने जनपद नैनीताल के आला अधिकारियों के साथ भी बैठक की जिसमे हल्द्वानी शहर की स्थति की वस्तुस्थिति के बारे में जानकारी ली। मंत्री ने जिला और पुलिस प्रशासन को निर्दे​शित करते हुए कहाा कि लॉ एंड ऑर्डर व जोरो टॉलरेंस की नीति पर काम करें। भविष्य में एक ऐसी नजीर पेश करें कि कोई भी व्य​क्ति इस प्रकार के कुकृत्य करने में बारे में सोचे भी नहीं।

Latest News

चमोली: स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल ने किया उपजिला अस्पताल ज्योतिर्मठ का निरीक्षण, स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा–

चारधाम यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता : सुबोध उनियाल-- ज्योतिर्मठ, 07...

चमोली: स्वच्छता, फॉगिंग और जनजागरूकता पर जोर, डेंगू-मलेरिया नियंत्रण को जिलाधिकारी के निर्देश–

जिला​धिकारी ने ली अंतरविभागीय समन्वय बैठक, अ​​धिकारियों को दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 07 जून 2026:...

चमाेली: विज्ञान संकाय की मांग पर छात्रों ने धरना स्थल को बनाया ‘कक्षा’, किताबें पढ़कर पूछे सवाल–

राइंकाचौनघाट में विज्ञान वर्ग शुरू करने की मांग को लेकर 14वें दिन भी जारी रहा क्रमिक धरना, आंदोलन...

जख्मी पड़ी निजमुला घाटी के गांवों को जोड़ने वाली सड़क, जरा सुध लो डीएम साब–

एक साल से काली चट्टान पर नहीं हुआ काम, अब बरसात में फिर परेशानी खड़ी करने को तैयार मनहूस चट्टान...

वन मंत्री सुबोध उनियाल ने नन्दा देवी बायोडायवर्सिटी मॉनिटरिंग एक्सपीडिशन-2026 को किया रवाना–

नंदा देवी की जैव विविधता के संरक्षण और वैज्ञानिक अध्ययन की दिशा में बड़ा कदम-- ज्योतिर्मठ, 08 जून...

दुखद: राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड के जवान राहुल सिंह जग्गी का निधन, क्षेत्र में शोक–

उनकी कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रभ​क्ति सदैव स्मरणीय रहेगी, लोगों ने व्यक्त की शोक संवेदना...

रुद्रप्रयाग: आठ जून से सात जुलाई तक घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ–

मतदाताओं का सत्यापन और गणना प्रपत्र भरेंगे, जिला​धिकारी ने की मतदाता सूची बनाने में सहयोग की अपील...

चमोली: गोपेश्वर में अब हर सोमवार को होगा जनता मिलन कार्यक्रम, जनसमस्याएं सुनेंगे डीएम–

जिला​धिकारी का जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर रहेगा फोकस, पढ़ें क्या रहेगा डीएम को मिलने का समय...

चमोली: बरसात से पहले सुरक्षा कवच मजबूत करने को लेकर तैयारियों की समीक्षा–

पुलों के सुरक्षा ऑडिट से लेकर नालों की सफाई तक, मानसून तैयारियों पर जिलाधिकारी का फोकस-- गोपेश्वर, 6...
error: Content is protected !!