चमोली: वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा, एक महिला समेत दो सवारों की मौत–

by | Feb 14, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने घायलों को खाई से निकालने के लिए शुरू किया रेक्यू अ​भियान–

जोशीमठ (चमोली) बुधवार को देर शाम करीब साढ़े छह बजे जोशीमठ से पगनों गांव जा रहा एक वाहन सलूड़ गांव के समीप दुर्घटनाग्रस्त हो गया। वाहन में चालक के अलावा छह सवार मौजूद थे, जिनमें से एक महिला ने दुर्घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया है।

सभी छह घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जोशीमठ लाया जा रहा है। सवारियों ने बताया कि दुर्घटना से पहले चालक ने कहा कि वाहन कंट्रोल नहीं हो पा रहा है। जिसके बाद दुर्घटना हो गई और वाहन गहरी खाई में जा गिरा। दुर्घटना में पगलों गांव की काली देवी पत्नी अषाड़ सिंह, उम्र करीब 60 साल की मौत हो गई है। चालक का भी एक हाथ फ्रेक्चर हुआ है। जबकि अन्य सवारियां भी घायल हुए हैं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही जोशीमठ से पुलिस टीम और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई है। खाई में अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू अ​​भियान में दिक्कतें आ रही हैं।

घायल व मृतक के नाम पता-

1- मेहरबान पुत्र भोपाल सिंह निवासी ग्राम पगनो उम्र 45वर्ष (चालक )
2- प्रदीप पंवार पुत्र खेम सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 35 वर्ष,
3- श्रीमती सरोजनी देवी पत्नी ज्ञान सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष,
4- दिव्यांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र -05 वर्ष,
5- रुद्रांशी पुत्री प्रदीप पंवार निवासी उपरोक्त उम्र 08 वर्ष,
6- श्रीमती काई देवी पत्नी आशाड सिंह निवासी उपरोक्त उम्र 60 वर्ष (मृतका)
7- श्री भोपाल लाल पुत्र मालकु लाल निवासी उपरोक्त उम्र -65वर्ष (मृतक)

रेस्क्यू में जुटे एसडीआरएफ के जवान-

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!