आशा कार्यकत्रियों को पांच माह तक मिलेगी दो-दो हजार की प्रोत्साहन राशि, एक टेबलेट भी, सीएम ने कई अन्य घोषणाएं भी की–

by | Aug 26, 2021 | घोषणा, देहरादून | 0 comments


देहरादून। विधानसभा सत्र में प्रतिभाग करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा‌ कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में आशा कार्यकत्रियों ने बहुत महत्वपूर्ण योगदान किया है। कोरोना की विषम परिस्थितियों में आशाओं ने जिस प्रकार से काम किया है, वह प्रशंसनीय है। प्रदेश की आशा बहनों को पांच माह तक प्रतिमाह 2-2 हजार रूपये प्रतिमाह देंगे। साथ ही आशाओं को एक-एक टेबलेट भी दिया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि आशा बहनों की समस्याओं को दूर करने के लिए सरकार पूरी तरह संवेदनशील है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऊर्जा विभाग के अंतर्गत विद्युत बिलों के फिक्स्ड चार्ज को 03 माह हेतु छूट प्रदान की जायेगी। इससे लगभग 2,24,604 लोग लाभान्वित होंगे। विद्युत बिलों के विलंब भुगतान अधिभार पर तीन माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। परिवहन विभाग के अंतर्गत सेवायान कर में छह माह के लिए छूट प्रदान की जायेगी। पंजीकरण प्रमाण पत्र, फिटनेस, परमिट, ड्राइविंग लाइसेन्स आदि के नवीनीकरण पर विलंब शुल्क पर छह माह लिए छूट प्रदान की जायेगी। नगर पालिका व नगर पंचायतों में कार्यरत पर्यावरण मित्रों को पांच महिने तक दो हजार की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। पीएम स्वनिधि में पंजीकृत सभी लाभार्थियों को पांच माह तक दो-दो हजार रूपये की आर्थिक सहायता दी जायेगी। साथ ही मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि पेयजल विभाग के अंतर्गत राज्य के समस्त जल / सीवर उपभोक्ताओं द्वारा 31 दिसम्बर, 2021 तक अवशेष देयों का एकमुश्त भुगतान करने की दशा में विलम्ब शुल्क की राशि शत प्रतिशत माफ किया जायेगा। 

Latest News

चमोली: धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने को प्रशासन ने जारी किए आदेश–

बद्रीनाथ धाम सहित धार्मिक स्थलों की मर्यादा बनाए रखने के लिए प्रशासन सख्त-- गोपेश्वर, 27 सितंबर...

चमोली: विधिक जागरूकता शिविर में दी कानूनी अधिकारों की जानकारी–

न्यायमूर्ति मनोज कुमार तिवारी और आलोक महरा ने बताया निःशुल्क कानूनी सहायता का महत्व-- गोपेश्वर, 27...

चमोली: श्री बदरीनाथ धाम में मुख्यमंत्री ने की पूजा-अर्चना, मास्टर प्लान के कार्यों का लिया जायजा–

भगवान बदरीविशाल से प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की, मास्टर प्लान के कार्यों को...

चमोली: देवभूमि की लोक संस्कृति हमारी पहचान, नई पीढ़ी को जड़ों से जोड़ना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी : मुख्यमंत्री–

भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों के बीच सहयोग एवं समन्वय को मजबूत करता देवभूमि कल्चरल फेस्टिवल-2026...

जय मां नंदा: मां नंदा की बड़ी जात संपन्न, कैलाश विदा हुआ चौसिंग्या खाडू–

होमकुंड में पूजा-अर्चना के बाद हुआ विदाई अनुष्ठान, चौसिंग्याखाडू को कैलाश के लिए किया रवाना, भावुक...

उत्तराखंड: दिव्यांग बच्चों के बीच अपना जन्म दिवस मनाने पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी–

बच्चों के साथ केक काटा, आत्मीयता से मिले और साझा की जन्म दिवस की खुशियां-- देहरादून, 16 सितंबर 2026:...

रुद्रप्रयाग: सरकारी निरीक्षण भवन निजी हाथों में देने के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन का ऐलान–

दुग्गल बिट्ठा, फाटा और गुप्तकाशी के निरीक्षण भवनों को लीज पर देने की आशंका जताई, रक्षा सूत्र बांधकर...

जय मां नंदा: नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने खोले घरों के दरवाजे–

कनोल गांव में दो दिन रहा मां नंदा का प्रवास, नंदाभक्तों के लिए ग्रामीणों ने की निशुल्क भोजन व रहने...

आस्था: आज अपने धर्मभाई लाटूू से होगा मां नंदा का मिलन, कनोल में उमड़ा श्रद्धालुओं का हुजूम–

नंदा बड़ी जात में आस्था का सैलाब, 40 से अधिक छंतोलियां और देव डोलियां होंगी शामिल-- नंदानगर (चमोली)...
error: Content is protected !!