चमोली: लापरवाही से वाहन चलाने पर न्यायालय ने चालक को सुनाई दो साल की सजा–

by | Feb 17, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

बारात लेकर लौट रहा वाहन हो गया था दुर्घटनाग्रस्त, दो लोगों की हुई थी मौत और कई बराती हुए थे घायल–

गोपेश्वर (चमोली): न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ विशाल वशिष्ठ की अदालत ने वाहन दुर्घटनाग्रस्त होने के मामले में वाहन चालक को लापरवाही से वाहन चलाने का दोषी पाया है। अदालत ने चालक को दो साल के साधारण कारावास की सजा से दंडित किया है। साथ ही 5500 रुपये के अर्थदंड से भी दंडित किया है।

मामला 28 फरवरी 2023 का है। जोशीमठ क्षेत्र के अंतर्गत कानाकोठ, जोशीमठ गांव की बरात किमाणा गांव से लौट रही थी। देर शाम को एक बोलेरो खाई में गिर गया था, जिसमें बारह सवारियां थीं। इस दुर्घटना में एक महिला समेत दो लोगों की मौत जोशीमठ अस्पताल में हुई थी। भलागांव निवासी मृतक महिला संगीता देवी के पिता महावीर सिंह बिष्ट ने जोशीमठ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई। जिसकी सुनवाई न्यायिक मजिस्ट्रेट जोशीमठ विशाल वशिष्ठ की अदालत में हुई। अदालत ने दुर्घटना के आरोपी चालक जितेंद्र निवासी ग्राम चांई जिला चमोली को धारा 279 (लापरवाही से वाहन चलाने) और 304ए (लापरवाही से वाहन चलाकर मौत का कारण बनने) में दोषी पाया गया। जिसमें अदालत ने अभियुक्त जितेंद्र को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई और 5500 रुपये का अर्थ दंड भी लगाया। अर्थ दंड जमा न करने पर तीन माह अतिरिक्त कारावास की सजा भुगतनी होगी।

Latest News

चमोली: नारायणबगड़ बाजार में बारिश का कहर, मलबे में दबी कई गाड़ियां–

ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बादल फटने की आशंका, दुकानों में घुसा मलबा; राहत-बचाव की मांग-- नारायणबगड़...

उत्तराखंड: तनाव के बीच बैरियर तोड़कर उत्तराखंड में घुसे निहंग, बैरियर के साथ ही दो डंपरों में की तोड़फोड़–

कुल्हाल चेकपोस्ट पर पुलिस-प्रशासन से वार्ता विफल, तनावपूर्ण माहौल-- देहरादून, 25 जून 2026: उत्तराखंड...

चमोली में आकर बस गया जापान से आया फूल, अब दूर दूर तक बिखर रही रंगत–

विश्व प्रसिद्ध फूलों की घाटी के उच्च हिमालयी बुग्यालों में उगने वाली फूलों की रानी ब्लू पॉपी...

राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी ने शुरू किया उत्तराखंड जागरुकता अभियान, ग्रामीणों को अधिकारों के प्रति किया जागरूक–

दशोली विकास खंड के कठूड़ गांव पहुंचा अ​भियान, उत्तराखंड आंदोलन के मूल उद्देश्यों और ​अ​धिकारों के...

केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व मुख्यमंत्री धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

त्रयोदशी संस्कार में शामिल होकर परिजनों को दी सांत्वना देहरादून, 24 जून 2026: केंद्रीय रक्षा मंत्री...

पीपलकोटी से भीमतला तक यूकेडी का जनसंपर्क अभियान, जनता से मिला समर्थन का भरोसा–

पूर्व कुलपति डॉ. उदय सिंह रावत ने किया जन संपर्क तेज, सैनिक प्रकोष्ठ के लोगों के साथ गांव-गांव...

धर्म और आस्था को ठेस पहुंचाने वाला कोई कृत्य स्वीकार नहीं: मुख्यमंत्री धामी–

चारधाम और हेमकुंड साहिब यात्रा में श्रद्धालुओं की सुविधा सर्वोच्च प्राथमिकता, अफवाह फैलाने वालों पर...
error: Content is protected !!