चमोली: जनपद न्यायालय के न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत ने एक हजार रुपये की चोरी में अ​भियुक्त को दो साल की सजा सुनाई–

by | Feb 23, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

एक हजार रुपये का अर्थदंड से भी किया दंडित, गोपेश्वर के एक होटल में गल्ले से की थी चोरी–

गोपेश्वर। 11 जून 2021 को गोपेश्वर नगर के एक होटल के वॉक्स से एक हजार रुपये की चोरी करने के मामले में न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार की अदालत ने अ​भियुक्त को दो साल के साधारण कारावास की सजा सुनाई है। मामले में अ​भियुक्त पर एक हजार का अर्थदंड भी लगाया है। आदेश दिए कि अर्थदंड जमा न करने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी।

मामला इस प्रकार है कि तोताराम गौड़ ने अपने होटल में चोरी होने की रिपोर्ट दर्ज कराई। उन्होंने ​शिकायती पत्र में कहा कि 10 जून 2021 की रात करीब दस बजे वह अपने होटल से कुछ देर के लिए बाहर गए थे, उसी समय उनके होटल के गल्ले से पैसे चोरी हो गए। पुलिस ने मामले में अनुज उर्फ प्रदीप मैखुरी निवासी ग्राम मैखुरा जिला चमोली को गिरफ्तार किया, जिसके पास से पुलिस ने चोरी के एक हजार रुपये भी बरामद कर लिए थे।

शुक्रवार को मामले की सुनवाई करते हुए न्यायिक मजिस्ट्रेट लवल कुमार की अदालत ने पर्याप्त साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त प्रदीप मैखुरी को चोरी का दोषी पाते हुए दो साल की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से प्रभारी ज्येष्ठ अभियोजन अधिकारी पूजा ने पैरवी की। अभियुक्त प्रदीप मैखुरी पर हाल ही में गोपेश्वर थाने में चोरी का एक अन्य मुकदमा भी दर्ज हुआ है।

Latest News

उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर महिलाओं को सीएम धामी का तोहफा, दो दिन मुफ्त सफर–

28 और 29 अगस्त को रोडवेज बसों में प्रदेश के भीतर नहीं देना होगा किराया, शासन ने जारी किए आदेश...

उत्तराखंड: विकास और संरक्षण साथ-साथ चल सकते हैं: सीपी राधाकृष्णन–

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने आईजीएनएफए में आईएफएस के अ​धिकारियों को किया संबो​धित-- देहरादून, 19...

चमोली: स्वरोजगार से आत्मनिर्भरता की राह आसान बनाने को बैंकों को दिए निर्देश–

सरकारी ऋण योजनाओं में तेजी लाएं बैंक, लक्ष्य के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करें-- गोपेश्वर, 19 अगस्त...

चमोली: आवारा कुत्तों के आतंक से 10 स्कूलों में 23 अगस्त तक अवकाश–

नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक छुट्टी, ऑनलाइन पढ़ाई के निर्देश...

चमोली: आरक्षित वन भूमि पर गैर वानिकी कार्य मिले तो होगी कार्रवाई, एसआईटी गठित–

आरक्षित वन भूमि के गैर-वानिकी उपयोग पर होगी कड़ी कार्रवाई, जिलाधिकारी ने दिए निर्देश-- गोपेश्वर, 19...

सतर्कता: सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम की दिशा में चमोली आगे, एचपीवी टीकाकरण में प्रदेश में प्रथम–

जनपद ने हासिल की 68.6 प्रतिशत की उपल​​​ब्धि, स्वास्थ्य विभाग द्वारा चलाया जा रहा व्यापक अ​​भियान...

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...
error: Content is protected !!