दो टूक: संयुक्त मोर्चा ने कहा घोषणापत्र में पुरानी पेंशन बहाली की बात होगी, उसी पार्टी को देंगे अपना समर्थन–

by | Feb 25, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

विधानसभा भराड़ीसैंणगैरसैंण में दिया कर्मचारियों ने सांकेतिक धरना, पुरानी पेंशन के लिए भरी हुंकार–

गैरसैंण(चमोली): पुरानी पेंशन बहाली के लिए राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा उत्तराखंड द्वारा लिए गए निर्णय के क्रम में रविवार को विधानसभा गैरसैणभराड़ीसैण में एक दिवसीय सांकेतिक धरने का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत ने कहा कि आज के इस एक दिवसीय सांकेतिक धरने से सरकार को यह संदेश देना है कि जहां सुविधाओं से लैस विधानसभा भवन में सत्र के लिए विधायक असहमति जाता रहे हैं। जबकि उन्हें सभी सुविधाएं प्राप्त हैं, वहीं प्रदेश के हजारों कर्मचारी प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे रहे हैं उन्हें पुरानी पेंशन से वंचित किया जा रहा है। मण्डल अध्यक्ष पूरण सिंह फरस्वाण ने कहा कि आज जो गैरसैंण जनप्रतिनिधियों के लिए गैर हो गया है उसे कर्मचारी गैर नहीं होने देंगे।

कर्मचारी उत्तराखंड राज्य को समृद्ध बनाने के लिए गैरसैणभराड़ीसैन को पूर्ण राजधानी देखते हुए उसकी पहचान को बनाए रखना चाहते हैं। प्रदेश महासचिव सीताराम पोखरियाल ने कहा कि जहां विधायक ठंड का बहाना बनाकर गैरसैंणभराड़ीसैन से मुंह मोड़ रहे हैं, वहीं कर्मचारियों ने आज एक दिवसीय सांकेतिक धरने से दिखा दिया कि गैरसैंणभराड़ीसैंण में कोई भी ठंड नहीं है। सेवानिवृत कर्मचारी एवं गढ़वाल मंडल संयोजक जसपाल रावत ने कहा कि जहां सेवानिवृत्ति पर मुझे पुरानी पेंशन के तहत 42000 रुपये पेंशन मिल रही है वही मेरे साथ सेवानिवृत हुए एनपीएस कार्मिक को केवल 1200 रुपये पेंशन प्राप्त हो रही है। यदि यही हाल रहा तो आने वाले समय में एनपीएस से सेवानिवृत हुए कर्मचारियों को वृद्ध आश्रम में रहना होगा।

उन्होंने सभी एनपीएस साथियों को एकजुट होने का आह्वान किया। चमोली जनपद के सचिव सतीश कुमार ने कहा कि हमें एक मंच के साथ अपनी बात ताकत से रखनी होगी। कर्मचारियों ने एक स्वर में कहा कि जो भी राजनीतिक दल अपने घोषणा पत्र में पुरानी पेंशन बहाली को प्राथमिकता देगा कर्मचारी उस दल को वोट देंगे। इस बार का वोट पुरानी पेंशन के लिए होगा। उन्होंने वर्तमान सरकार को भराड़ीसैन से चेतावनी देते हुए यह संदेश दिया है कि यदि आचार संहिता से पहले इस पर कोई सकारात्मक निर्णय नहीं होता तो आने वाले लोकसभा चुनाव में पूर्व एवं वर्तमान समय में चुनाव लड़ने वाले सांसदों को काला झंडा दिखाते हुए विरोध किया जाएगा तथा वोट के माध्यम से सबक सिखाया जाएगा। सांकेतिक धरने की समाप्ति पर प्रशासन के माध्यम से एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित किया गया और स्पष्ट किया गया कि कर्मचारी अब आर पार की लड़ाई के लिए तैयार हैं ।

आज के सांकेतिक धरने में प्रदेश अध्यक्ष जयदीप रावत, महासचिव सीताराम पोखरियाल, गढ़वाल मंडल अध्यक्ष पूरण फर्सवान, गढ़वाल मंडल संयोजक जसपाल सिंह रावत, जनपद चमोली संयोजक डॉ बृजमोहन रावत, सचिब चमोली सतीश कुमार, पौड़ी जनपद संयोजक मनोज कुमार काला, रुद्रप्रयाग जनपद के अध्यक्ष अंकित रौथान, प्रकाश सिंह चौहान, लैब टेक्नीशियन के प्रदेश अध्यक्ष एवं मोर्चा के श्रीनगर अध्यक्ष राकेश रावत, अनसूया प्रसाद जुगरान, जगत सिंह, हरीश टम्टा, प्रदीप नेगी, दिनेश नेगी, बलवीर रावत, बृजमोहन सोरियाल, जगमोहन रावत आदि उपस्थित थे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!