चमाेली: गोपेश्वर इंजीनियरिंग कॉलेज के चार छात्रों का प्रोडेस्क आईटी इंजीनियरिंग सर्विसिंस, नोएडा में हुआ चयन–

by | Feb 28, 2024 | चमोली, रोजगार | 0 comments

सभी चयनित छात्रों को मिलेगा प्रतिवर्ष 3 से 5 लाख रुपये प्रतिवर्ष का पैकेज–

गोपेश्वर:प्रौधोगिकी संस्थान, गोपेश्वर के बीटेक अंतिम वर्ष के कंप्यूटर साइंस एण्ड इंजीनियरिंग के तीन छात्रों एवं इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग की एक छात्रा का प्रोडेस्क आईटी इंजीनियरिंग सर्विसिस, नोएडा कंपनी में चयन हो गया है। संस्थान के प्लेसमेंट सेल की समन्वयक यशवीचंदोला ने बताया कि उपरोक्त कंपनी द्वारा प्रौद्योगिकी संस्थान गोपेश्वर में कैंपस प्लेसमेंट का आयोजन किया गया था, जिसमें संस्थान के अंतिम वर्ष के छात्रों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जिसमें चयनित छात्रों में गौरव चौधरी, सपना भंडारी, शीतल शर्मा और अंजना पंवार शामिल हैं। सभी चयनित छात्रों को 3 से 5 लाख प्रति वर्ष का पैकेज दिया जाएगा। इस अवसर पर संस्थान के निदेशक प्रो. अमित अग्रवाल ने सभी चयनित छात्रों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि संस्थान द्वारा सभी पाठ्यक्रमों के छात्रों के लिए प्लेसमेंट हेतु कंपनियों को आमंत्रित किया जा रहा है।

साथ ही संस्थान के छात्रों को उभरती हुई तकनीकी के क्षेत्र में प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिसके लिए इंडस्ट्रीज के विशेषज्ञों को आमंत्रित कर कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि संस्थान का उद्देश्य सभी योग्य छात्रों को शत प्रतिशत प्लेसमेंट उपलब्ध कराना है। इसके अतिरिक्त संस्थान के छात्रों को स्टार्टअप के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है।

Latest News

उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ाफैसला: मदरसों में उत्तराखंड बोर्ड का पाठ्यक्रम अनिवार्य, नियम न मानने पर होगी कार्रवाई–

कहा, बच्चों को समान और गुणवत्तापूर्ण ​शिक्षा देना है उद्देश्य, मदरसा बोर्ड होगा भंग-- हरिद्वार, 19...

चमोली: चारधाम यात्रा की तैयारियां अंतिम चरण में, प्रभारी मंत्री भरत चौधरी ने किया हाईवे का निरीक्षण–

मंत्री ने कमेड़ा से बदरीनाथ तक किया बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण, अ​धिकारियों को दिए निर्देश...

आस्था: कलश यात्रा के साथ अनसूया मंदिर में लक्ष महायज्ञ और श्रीमद देवी भागवत कथा शुरू–

यज्ञ के लिए अर​णी मंथन से प्रज्ज्वलित की गई आग, 28 को पूर्णाहूति के बाद मंदिर में विराजमान होगी...

प्रभारी मंत्री भरत सिंह चौधरी ने चारधाम यात्रा की तैयारियों का लिया जायजा, अ​धिकारियों के साथ की बैठक–

पार्किंग, यातायात नियंत्रण और श्रद्धालुओं की सुविधा पर हुई चर्चा-- गोपेश्वर। चारधाम यात्रा की...

चमोली: सरस्वती ​शिशु विद्या मंदिर पीपलकोटी के वा​र्षिकोत्सव में रही सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम–

छात्र-छात्राओं ने एक से बढ़कर एक गीतों की दी प्रस्तुतियां, पढ़ें, क्या रहा कार्यक्रम में खास...

पहल: प्लास्टिक मुक्त होगी चारधाम यात्रा, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दी चेतावनी–

सीएम ने कहा, धामों में कूड़ा फैलाने वालों पर होगी कड़ी कार्रवाई-- ऋ​षिकेश, 19 अप्रैल 2026:...

चमोली: महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति किया जागरुक, दवाईयां दी–

गोपेश्वर (चमोली), 16 अप्रैल 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण...

चमोली: जनसमस्याओं के समाधान में संवेदनशीलता और तत्परता दिखाएं अ​धिकारी–

सीएम हेल्पलाइन से संबंधित शिकायतों के निस्तारण की समीक्षा बैठक में दिए डीएम गौरव कुमार ने निर्देश...

अच्छी खबर: उत्तराखंड में बढ़ेगी विधवा, दिव्यांग, तीलूरौतेली और बौना पेंशन–

समाज कल्याण मंत्री ने दिए प्रस्ताव तैयार करने के निर्देश, दिव्यांग भरण-पोषण अनुदान बढ़ेगा...
error: Content is protected !!