चमोली: बाइक से घूमने आए दो युवकों के शव छह सौ मीटर नीचे खाई में पड़े मिले–

by | Mar 1, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

सेलंग में मिली थी अंतिम लोकेशन, परिजनों ने थानेे में कराई थी गुशमशुदगी की रिपोर्ट–

गोपेश्वर:

जोशीमठ। बदरीनाथ हाईवे पर सेलंग के समीप हाईवे से करीब छह सौ मीटर नीचे गहरी खाई में दो युवकों के शव पुलिस ने बरामद किए हैं। साथ ही बाइक भी खाई से बरामद की गई। बताया जा रहा है कि उत्तरकाशी के चिन्यालीसौड के रितिक राणा पुत्र भाग सिंह, उम्र 24 वर्ष और बागेश्वर के मंडल शेरा गांव निवासी धीरज धामी पुत्र नंदन सिंह धामी, उम्र 22 वर्ष ​बीते माह 22 फरवरी को बाइक से जोशीमठ की ओर जा रहे थे।

परिजनों को उनकी अंतिम लोकेशन जोशीमठ के समीप सेलंग में मिली। इसके बाद उनसे परिजनों का कोई संपर्क नहीं हुआ। अनहोनी की आशंका के चलते युवकों के परिजन चमोली थाने में पहुंचे और उनकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने युवकों की ढूंढखोज शुरू की तो शुक्रवार को सेलंग के पास दोनों युवकों के शव करीब 600 मीटर गहरी खाई से बरामद हुए, साथ ही बाइक भी बरामद हुई है। एसडीआरएफ और पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर शवों को खाई से निकाला।

Latest News

चमोली: दो माह में ही टूटा पिछले सीजन का रिकॉर्ड, फूलों की घाटी में उमड़े पर्यटक–

16,462 पर्यटक पहुंचे, वन विभाग को 30.35 लाख रुपये का राजस्व; बारिश के बाद फिर गुलजार हुई विश्व धरोहर...

चमोली: पर्यटन परिसंपत्तियों के बेहतर संचालन पर जोर, जिलाधिकारी ने पीपीपी मॉडल अपनाने के दिए निर्देश–

स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देते हुए पीपीपी मॉडल से विकसित होंगी पर्यटन परिसंपत्तियां-- गोपेश्वर, 02...

चमोली: बहु-विशेषज्ञ स्वास्थ्य शिविर में 144 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच–

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में आयोजित हुआ बहु विशेषज्ञ स्वास्थ्य ​शिविर, ग्रामीणों को मिली...

चमोली: जिलाधिकारी ने सड़क निर्माण एवं अनुरक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की–

निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्ता के साथ कार्य पूर्ण करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में मशीनरी तैनात...

चमोली: न्याय पंचायत से राज्य स्तर तक होगा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन–

एक सितंबर से खेल महाकुंभ-2026 का आगाज, खिलाड़ियों से पंजीकरण की अपील-- गोपेश्वर, 01 अगस्त 2026: जनपद...

चमोली: पीजी कॉलेज गोपेश्वर में पहाड़ी फूड फेस्टिवल, पारंपरिक व्यंजनों ने मोहा मन–

'अपणु खाणु-अपणु लगाणु, अपणी संस्कृति अपणी पच्छयाण' थीम पर बीएड विभाग का आयोजन-- गोपेश्वर, 01 अगस्त...

चमोली: जिला स्तरीय नशा मुक्ति प्रतियोगिता में युवाओं ने दिया जागरूकता का संदेश–

आठ विधाओं की प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, उत्कृष्ट प्रतिभागी हुए...

चमोली: भुलकण में चला वृहद सफाई अभियान, निगोल नदी में कूड़ा फेंकने पर जताई चिंता–

दो किलोमीटर क्षेत्र से हटाया प्लास्टिक व अन्य कचरा, तुंगनाथ क्षेत्र के व्यापारियों से नदी को...
error: Content is protected !!