फिर लौटकर आई ठंड, बदरीना​थ और केदारनाथ धाम ने ओढ़ी बर्फ की चादर–

by | Mar 1, 2024 | चमोली, मौसम, रूद्रप्रयाग | 0 comments

शीतलहर की चपेट में निचले क्षेत्र, लोग ठंड से अपने घरों में ही दुबके रहे, मौसम विभाग का अनुमान, अभी राहत नहीं–

रुद्रप्रयाग/चमोली: बदरीनाथ और केदारनाथ धाम के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में जमकर बर्फबारी हो रही है, जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हैं। कुछ जगहों पर बूंदाबांदी भी हुई है, जिससे मौसम में जबरदस्त ठंडक आ गई है। लोग दिनभर ठंड से बचने के लिए अपने घरों ही दुबके रहे।

रुद्रप्रयाग जनपद के फाटा, सोनप्रयाग, गुप्तकाशी, ऊखीमठ, चोपता, दुर्गाधार आदि क्षेत्रों में शीतलहर का प्रकोप चल रहा है। वहीं इधर, हेमकुंड साहिब में भी बर्फ की मोटी चादर बिछ गई है। घांघरिया से आगे आस्था पथ बर्फ से ढक गया है। फूलों की घाटी में भी भारी बर्फ जम गई है। चमोली जनपद के जोशीमठ, नंदानगर, पोखरी, निजमुला घाटी सहित अन्य ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बूंदाबांदी हुई और बर्फीली हवाएं चलीं, जिससे ठंड बढ़ गई है। बदरीनाथ और केदारनाथ धाम ने बर्फ की सफेद चादर ओढ ली है। मौसम विभाग के अनुसार, अभी मौसम बारिश और बर्फबारी का बना रहेगा।

Latest News

जय मां नंंदा: टूटे रास्तों और उफनते गदेरों से होकर कैलाश की ओर बढ़ी मां नंदा की डोली–

कहीं पुलिया नहीं, कहीं खतरनाक पैदल रास्ते, मथकोट में बहन बालंपा देवी से हुआ मिलन, भावुक हुए...

चमोली: शिक्षक दिवस पर विद्यालय से नदारद शिक्षिका निलंबित–

अभिभावकों की शिकायत और उप शिक्षाधिकारी की आख्या पर डीईओ ने की कार्रवाई, ज्योतिर्मठ के उप...

चमोली: आठ हजार श्रद्धालु बने मां नंदा की बड़ी जात के साक्षी–

‘जा मेरी नंदा तै ऊंचा कैलाश’ के जयकारों के बीच तीनों डोलियों ने शुरू की कैलाश यात्रा, विदाई के समय...

चमोली: भालू के हमले में देवरानी-जेठानी की मौत–

घास लेने जंगल गई थीं दोनों महिलाएं, चट्टान से गिरकर भी हुईं गंभीर घायल; श्रीनगर के पास लक्ष्मी ने भी...

चमोली: आस्था और उमंग के बीच आज कैलाश के लिए विदा होगी मां नंदा की डोली–

सिद्धपीठ कुरुड़ में उमड़ा आस्था का सैलाब, जागरों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा मंदिर परिसर...

जय मां नंदा: सज गया मां नंदा का धाम कुरुड़, भक्तों के स्वागत को तैयार हुई डोलियां और मंदिर–

पांच सितंबर को तीनों डोलियां कैलाश के लिए होंगी रवाना, बृहस्पतिवार से शुरू होगा तीन दिवसीय नंदा मेला...

चमोली: अधिकारियों की गैरमौजूदगी पर भड़के पंचायत प्रतिनिधि, दशोली क्षेत्र पंचायत बैठक का बहिष्कार–

एक साल पुरानी समस्याओं का समाधान नहीं होने और मनरेगा भुगतान लंबित होने पर जताई नाराजगी-- गोपेश्वर...

चमोली: बैरागनाभदाकोटी की चट्टान से फिर हाईवे पर गिरा मलबा, बैरागना में थमी आवाजाही–

तेज बारिश के दौरान भारी मात्रा में बोल्डर और मलबा आने से चमोली-कुंड हाईवे बाधित, रोडवेज बस भी फंसी...

चमोली: जीवन बीमा निगम की गोपेश्वर शाखा में धूमधाम से मनाया गया 70वां स्थापना दिवस–

वृद्धाश्रम पहुंचकर वृद्धजनों को फल और दैनिक उपयोग की सामग्री वितरित की, बीमा सप्ताह में होंगे...
error: Content is protected !!