चमोली: बारात में गए युवक का खाई में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी–

by | Mar 2, 2024 | चमोली, दुर्घटना | 0 comments

मौसम खराब होने पर भी पुलिस टीम ने खाई से निकाला युवक का शव, बारात में गया था युवक–

जोशीमठ (चमोली):उर्गम घाटी के जल्ला और जखोला गांव के बीच खाई में गिरने से एक युवक की मौत हो गई। युवक का शव खाई में मिला है। पुलिस ने शव को खाई से निकालकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

जोशीमठ कोतवाली क्षेत्र के उर्गम पुलिस चौकी को सूचना मिली कि शुक्रवार को नंदप्रयाग से उर्गम घाटी के किमाणा गांव में बारात में गए धारकोट गांव के कुलदीप सिंह पुत्र गजपाल सिंह का कोई पता नहीं चल पा रहा है। वह बारात में गया था, सभी बाराती वापस आ गए, लेकिन कुलदीप नहीं लौटा है। जिसके बाद पुलिस ने युवक की खोजबीन शुरू की। एसडीआरएफ और पुलिस की टीम उसी क्षेत्र में पहुंची जहां बारात गई थी। ढूंढखोज करने पर पुलिस को गहरी खाई में कुलदीप का शव बरामद हुआ। बताया जा रहा है कि कुलदीप पल्ला जखोला गांव के पेलाधार के पास वाहन से उतरा था।

Latest News

चमोली: चमोली जिले की सात ग्राम पंचायत काे छोड़कर 608 गांवों में उप प्रधान के लिए होंगे चुनाव–

15 जुलाई को होगा निर्वाचन, उसी दिन नामांकन, मतदान व मतगणना का कार्य होगा संपन्न-- गोपेश्वर, 08 जुलाई...

चमोली: नौ वर्षों की उल्लेखनीय सेवाओं के बाद डॉ. ममता को दी भावभीनी विदाई–

नगरवासियों और सामाजिक संगठनों ने किया सम्मानित, नर्सिंग कॉलेज को प्रदेश के अग्रणी संस्थानों में...

बदरीनाथ चढ़ावा हेराफेरी प्रकरण: आरोपी कर्मचारी की ड्यूटी बदली, कांग्रेस ने बीकेटीसी भंग करने की उठाई मांग–

जांच की निष्पक्षता बनाए रखने के लिए प्रोटोकॉल और थाली भेंट गणना कार्य से हटाया गया कर्मचारी, विभिन्न...

चमोली: राज्य आंदोलनकारी कमल किशोर डिमरी उक्रांद में शामिल, बदरीनाथ विधानसभा में बढ़ी राजनीतिक सरगर्मी–

सांस्कृतिक, राज्य आंदोलन और ​शिक्षा जगत से जुड़ने के बाद अब राजनीति के सफर पर आगे बढ़े केके ​डिमरी...

केतन को श्रद्धांजलि देने निकला कैंडल मार्च, दोषियों को फांसी की मांग–

जातिवाद के विरोध में विभिन्न संगठनों ने किया प्रदर्शन, आंबेडकर भवन से गोपीनाथ मंदिर तक निकाला मार्च...

विज्ञान विषय की मांग को लेकर अनशन जारी, दो अनशनकारियों की तबीयत बिगड़ी–

सीएचसी में कराया गया भर्ती, छह जुलाई तक मांग पूरी न होने पर बीईओ कार्यालय में प्रदर्शन की चेतावनी...

चमोली: बदरीनाथ में आर्थिक हेराफेरी के आरोपों की जांच शुरू, बीकेटीसी ने बनाई चार सदस्यीय समिति–

एक सप्ताह में मांगी रिपोर्ट, सीसीटीवी फुटेज भी खंगाली जाएगी गोपेश्वर/बदरीनाथ, 4 जुलाई 2026: बदरीनाथ...

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...
error: Content is protected !!