चमोली: अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर नहीं बनी सहमति, बैठक हुई स्थगित–

by | Mar 10, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

तीन लोगों ने की अध्यक्ष पद के लिए दावेदारी, ग्रामीणों में नहीं बनीं एकराय, विनोद राणा अध्यक्ष बने रहेंगे–

गोपेश्वर: अनसूया गेट पर रविवार को आयोजित हुई आठ गांवों के ग्रामीणों की बैठक में अनसूया मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष पद पर आपसी सहमति नहीं बन पाई है। जिससे ग्रामीणों ने बैठक को बिना निर्णय के लिए स्थगित कर दिया। निर्णय लिया गया कि अग्रिम चुनाव होने तक वर्तमान अध्यक्ष विनोद राणा ही ट्रस्ट का कार्यभार संभालेंगे।

पूर्व ​निर्धारित कार्यक्रम के तहत रविवार को दोपहर में करीब दो बजे अनसूया गेट पर ग्रामीण एकत्रित हुए। बैठक में क्षेत्र के ग्राम पंचायत कोटेश्वर, बणद्वारा, बैरागना, भदाकोटी, सिरोली, मंडल और अनसूया गांव के ग्रामीण शामिल हुए। बैठक शाम पांच बजे तक चली। ट्रस्ट के अध्यक्ष पद के लिए कोटेश्वर गांव के पूर्व ब्लॉक प्रमुख भगत सिंह बिष्ट, सिरोली गांव के सुनील सिंह और प्रमोद बिष्ट के नामों पर चर्चा हुई। लेकिन इन नामों पर समस्त ग्रामीणों के बीच सहमति नहीं बन पाई।

जिसके बाद बैठक बिना निर्णय के ही स्थगित हो गई। ग्रामीणों ने निर्णय लिया कि वर्तमान में कार्यरत कार्यकारिणी ही ट्रस्ट का कार्यभार संभालेगी। बैठक में ट्रस्ट के अध्यक्ष विनोद राणा, पूर्व अध्यक्ष कुंवर सिंह नेगी, पूरण सिंह नेगी, सोबत सिंह, धीरेंद्र बिष्ट, दुर्गा प्रसाद सेमवाल, भाष्कर सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य राजेंद्र बिष्ट के साथ ही कई लोग बैठक में मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: शादी के ठीक एक दिन पहले दूल्हे ने की आत्महत्या–

आज बिरही के एक होटल में जानी थी बरात, शादी की खु​​शियां मातम में बदली-- चमोली। थराली के कुलसारी...

चमोली: जोशीमठ में चल रहे स्थिरीकरण की डीपीआर को सार्वजनिक करें, समिति ने उठाए कार्यों पर सवाल–

जोशीमठ बचाओ संघर्ष समिति ने नगर क्षेत्र में स्थिरीकरण के कार्यों पर उठाए सवाल, डीपीआर सार्वजनिक करने...

जय भैरवनाथ: केदारनाथ धाम में श्री भकुंट भैरव नाथ मंदिर के कपाट खुले–

जय भैरवनाथ के जयकारों से गूंजी केदारपुरी, आज से शुरू होंगी नित्य पूजाएं-- केदारनाथ। केदारनाथ धाम में...

सुखद: हाईस्कूल में रुद्रप्रयाग जनपद तीसरे स्थान पर, इंटरमीडिएट में भी शानदार प्रदर्शन–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी अजय कुमार चौधरी ने दी शुभकामनाएं, हाईस्कूल में 95.95 प्रतिशत, इंटर में 87.28...

चमोली: अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरी आंगनबाड़ी कार्यकत्रियां–

जिला​धिकारी कार्यालय परिसर में दिया धरना, पोषण ट्रेकर पर भी नहीं किया काम, केंद्रों पर लगाए ताले...

चमोली: बदरीनाथ विधायक लखपत बुटोला ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर सरकार की मंशा पर उठाए सवाल–

विधायक ने कहा, सरकार की न नीति स्पष्ट है न नियत, सिर्फ राजनीतिक स्वार्थ के लिए किया जा रहा जनता को...

चमोली: चमोली जिले के ज्योतिर्मठ की तृ​प्ति डिमरी ने राज्य की मैरिट सूची में पाया 11वां स्थान–

चमोली में इस ब्लॉक के विद्यालयों का रहा सबसे अच्छा परिणाम, देखें होनहारों के सपने-- चमोली। उत्तराखंड...

साबाश: चमोली की इस होनहार बिटिया ने पाया प्रदेश की मेरिट सूची में 12वां स्थान–

प्रदेशभर में बेटियों का रहा दबदबा, ​शिक्षा मंत्री डाॅ. धन सिंह रावत ने दी बधाई-- देहरादून। उत्तराखंड...

केदारनाथ धाम यात्रा में नियमों का पालन करें, प्लास्टिक मुक्त ‘ग्रीनयात्रा’ अपनाएं–

केदारनाथ में यात्रा व्यवस्थाओं का जायजा लेने पहुंचे बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, दिए निर्देश...
error: Content is protected !!