चमोली: अब पीपलकोटी में हुआ धरना, प्रदर्शन, टीएचडीसी पर लगाया वायदा ​​खिलाफी का आरोप–

by | Mar 12, 2024 | आंदोलन, चमोली | 0 comments

समझाैते के मुताबिक बंड क्षेत्र में अस्पताल व स्कूल की सुविधा देने की मांग उठाई–

पीपलकोटी(चमोली): अपनी सात सूत्रीय मांगों को लेकर मंगलवार को बंड क्षेत्र के गांवों के ग्रामीणों और जनप्रतिनि​धियों ने पीपलकोटी-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना के मुख्य प्रशासनिक भवन परिसर तक जुलूस निकालकर धरना-प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने कहा कि टीएचडीसी ने परियोजना निर्माण के शुरूआत में उनसे जो भी वायदे किए थे, उन्हें आज तक पूरा नहीं किया गया है। जिससे लोगों में आक्रोश व्याप्त है।

लोगों ने कहा कि टीएचडीसी की ओर से जो प्रभावित नीति बनाई गई है, उसमें स्थानीय युवा बेरोजगारों को 70 फीसदी रोजगार दिए जाने पर सहमति बनी थी, लेकिन अभी तक भी टीएचडीसी की ओर से नीति का पालन नहीं किया जा रहा है। बंड नागपुर संघर्ष समिति के अध्यक्ष अतुल शाह ने कहा कि परियोजना कंपनी की ओर से पूर्व में हुए समझौते के अनुसार कार्य नहीं किया जा रहा है। टीएचडीसी के अधिकारियों ने पूर्व में स्थानीय जनता से वायदा किया था कि क्षेत्र में अत्याधुनिक चिकित्सालय और अंग्रेजी माध्यम का विद्यालय खुलवाया जाएगा, लेकिन आज तक इस ओर कोई कार्रवाई नहीं की गई है।

इस मौके पर पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य हरिबोधनी खत्री, पंकज कुमार, ग्राम प्रधान संजय राणा, मनोरमा देवी, बहादुर सिंह रावत, पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र नेगी, बस्ती लाल, वृजहर्षराज तड़ियाल, हरीश पुरोहित, भरत सिंह, नीरजा देवी, शंभू प्रसाद सती के साथ ही कई जनप्रतिनि​धि और ग्रामीण मौजूद रहे।

Latest News

चमोली:एसआईआर अभियान में 63,247 नोटिस वितरित, 633 में से 573 मतदेय स्थलों पर दावे-आपत्तियों की सुनवाई पूरी–

जिलाधिकारी ने प्रेस वार्ता कर एसआईआर की प्रगति की दी जानकारी, प्रेस प्रतिनिधियों के सवालों के दिए...

चमोली: श्रम कार्ड निर्माण में तेजी लाने के निर्देश, एक माह में सभी पात्र श्रमिकों के कार्ड बनाने का लक्ष्य–

जिला​धिकारी गौरव कुमार ने ली अ​धिकारियों की बैठक, श्रमअ​धिकारी को दिए गए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर।...

चमोली: नौ साल बाद दिवारा यात्रा पर निकलीं मां इंद्रामति भगवती, चटोली गांव में हुआ भव्य स्वागत–

रक्षा बंधन पर बदरीनाथ धाम पहुंचेगी माता की डोली, गांव-गांव में हो रहे विशेष पूजा-अनुष्ठान...

चमोली: बारिश से 13 ग्रामीण सड़कें बाधित, लोग लंबी दूरी तक पैदल कर रहे आवाजाही–

गोपेश्वर-घिंघराण और नंदप्रयाग-देवखाल सड़कबा​धित होने से छात्र-छात्राओं और ​शिक्षकों को आने-जाने में...

चमोली: दूरस्थ 25 हिमाच्छादित गांवों में जनगणना की दूसरे चरण की प्रक्रिया शुरू, अब स्व-गणना होगी–

17 से 31 अगस्त तक होगी स्व-गणना, एक सितंबर से घर-घर पहुंचेंगे प्रगणक, पढ़ें, कैसे करें स्व गणना...

चमोली: टनल हादसे से टीएचडीसी को हुआ 11.50 करोड़ रुपये का नुकसान–

सात दिन बाद फिर से शुरू हुआ परियोजना का काम, जांच पूरी होने तक बंद रहेगी हादसे वाली टनल-- पीपलकोटी...

चमोली: जिंदगी की जंग हार गया नवजात, 15 दिन बाद थमीं सासेें–

रांगतोली गांव के एक गौशाला के पास लावारिस हालत में मिला था नवजात, मुंह में ठूंसा था रबड़-- गोपेश्वर...

चमोली: मानव उत्थान सेवा समिति ने केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर परिसर में रोपे फलदार व देवदार के पौधे–

वि​धिक सेवा प्रा​धिकरण का भी रहा सहयोग, सिविल जज और समिति की सदस्यत महात्मा भगवती बाई जी रहीं...

चमोली में पीआईबी की ‘वार्तालाप’ कार्यशाला, योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर–

स्थानीय मीडिया को सरकार और जनता के बीच महत्वपूर्ण कड़ी बताते हुए तथ्यपरक एवं सकारात्मक पत्रकारिता का...
error: Content is protected !!