चमोली: नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने गिनाई अपनी प्राथमिकताएं–

by | Mar 22, 2024 | चमोली, बैठक | 0 comments

नशे के तस्करों पर अंकुश लगाने तथा सुगम यातायात व्यवस्था को बताया अपनी प्राथमिकता

गोपेश्वर: पुलिस कार्यालय गोपेश्वर में जनपद के नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने पत्रकार वार्ता की। उन्होंने अपनी प्राथमिकताओं व अपेक्षाओं बारे विचार रखें। पुलिस और पत्रकार सभ्य समाज के निर्माण के लिए एक अहम भूमिका के रूप में काम करती है साथ ही पत्रकार और पुलिस एक साथ मिलकर बेहतर समाज के निर्माण में अपने दायित्वों का निर्वहन करती रहे।

पुलिस अधीक्षक का यातायात नियंत्रण व अपराधों की रोकथाम करने बारे काफी उल्लेखनीय अनुभव रहा है। जोखिम व चुनौतीपूर्ण कार्यों में उन्होंने हमेशा सफलता पाई है। जनपद देहरादून में पुलिस अधीक्षक यातायात/अपराध के पद पर नियुक्ति के दौरान अपराधों की रोकथाम करने तथा अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचाने में उन्होंने सराहनीय कार्य किया।वह स्वच्छ एवं गंभीर किस्म के जनप्रिय तथा आम जन के कार्यों के लिए समर्पित पुलिस अधिकारी के तौर पर जाने जाते है।

👉 अवैध शराब/मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त अपराधी रहेंगे रडार पर।

👉 तेजी से पैर पसार रहे साइबर अपराधों के प्रति समाज के लोगों को जागरूक करने व अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुँचाने पर काम करेगी चमोली पुलिस।

👉 जनपद में कानून एवं ट्रैफिक व्यवस्था, महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण/अनावरण व उच्चकोटि/गुणवत्तापूर्ण विवेचना से अपराधियों को सजा दिलाने तथा नशे के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने पीड़ित व्यक्ति की समस्या को गंभीरता से सुन कर, उसे शीघ्र न्याय दिलाना को अपनी प्राथमिकता रखते हुए जनता के हित में कार्य कर चमोली पुलिस की छवि को और अधिक बेहतर बनाने की बात कही गयी।

Latest News

कार्रवाई: नशे में वाहन चलाना पड़ा अगस्त्यमुनि के युवा को भारी–

बिना डीएल और जरूरी दस्तावेजों के वाहन दौड़ा रहा चालक गिरफ्तार, वाहन सीज-- पोखरी (चमोली)। सड़क...

चमोली: पुलिस स्मृति दिवस पर बलिदानियों को दी श्रद्धांजलि–

पुलिस लाइन में पुष्पचक्र अर्पित कर दो मिनट का रखा मौन-- गोपेश्वर। राष्ट्रीय पुलिस स्मृति दिवस पर...

चमोली: दुर्गम गांवों में नुक्कड़ नाटकों से सरकारी योजनाओं की अलख–

अक्षत नाट्य संस्था के कलाकार लोकगीतों और नाटकों के जरिए ग्रामीणों को कर रहे जागरूक-- गोपेश्वर/देवाल।...

जय बदरीविशाल: 16 नवंबर को रात 9:37 बजे बंद होंगे बदरीनाथ मंदिर के कपाट–

विजयदशमी पर घोषित हुई कपाट बंद होने की तिथि, 12 नवंबर से शुरू होंगी पंच पूजाएं-- बदरीनाथ। विजयदशमी...

आस्था: 251 साल बाद नौ माह की बन्याथ यात्रा पर निकलीं मां चंडिका–

शरदोत्सव मेला मंच पर पहुंची देवी की यात्रा, भक्तों को दिया आशीर्वाद पोखरी (चमोली)। चमेठी गांव की मां...

चमोली: भाई की शादी में जा रही बहनों के गहने हुए गुम, पुलिस ने रात एक बजे बैग खोजकर जीता परिवार का दिल–

खुशियों भरे सफर में छा गई चिंता, गुम हो गए ​थे₹14 लाख के जेवर, पुलिस ने ढूंढकर दिए-- चमोली। शादी की...

चमोली: शीतकालीन गद्दीस्थल गोपीनाथ मंदिर में विराजमान हुए रुद्रनाथ भगवान–

देवलधार के ज्वाला देवी मंदिर में भोग पूजा के बाद गोपेश्वर के गोपीना​थ मंदिर पहुंची डोली, अब छह माह...

चमोली: गौचर में 31 अक्टूबर से लगेगा तीन दिवसीय विशेष दिव्यांग शिविर, प्रचार रथ रवाना–

कृत्रिम अंग व सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के लिए होगा शिविर का आयोजन, 150 से अधिक दिव्यांगजनों का हुआ...

जय रुद्रेश: विधि-विधान से शीतकाल के लिए बंद हुए रुद्रनाथ मंदिर के कपाट–

अन्नकूट, घी और श्वेत कंबल से स्वयंभू लिंग को दी समाधि, ​शिव भक्तों ने लगाए जयकारे-- गोपेश्वर, 17...
error: Content is protected !!