क्षुब्ध हुई महिला ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से की शिकायत–

by | Jul 13, 2021 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

गोपेश्वर। कर्णप्रयाग ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने खंड विकास अधिकारी पर कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि जब खंड विकास अधिकारी विजिट पर होते हैं, तो अक्सर शराब पीए में रहते हैं। जिससे ब्लॉक का नाम भी बदनाम हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से खंड विकास अधिकारी के ट्रांसफर की मांग उठाई है। कहा कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे क्षुब्ध होकर अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।डीएम को सौंपे ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खंड विकास अधिकारी का विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया है। कर्णप्रयाग चमोली जिले का केंद्र बिंदु है। लेकिन यहां ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी के गैर जिम्मेदार और अविवेकपूर्ण रैवेय के कारण विकास खंड में विकास कार्यों पर विराम लग गया है। उनके द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही अपने स्तर से मनमाने ढंग से टेंडर निकाल रहे हैं। कोई भी कार्य करने से पहले जनप्रतिनिधियों को पूछा तक नहीं जा रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों का भी मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय जनता के माध्यम से कई बार यह शिकायत मिली है कि जब खंड विकास अधिकारी विजिट पर रहते हैं तो वे अक्सर शराब पीए में रहते हैं। कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे भी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। ऐसे अधिकारी के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करना नितांत असंभव है। मांग उठाई कि या तो खंड विकास अधिकारी का कहीं अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए, या मुझे मजबूरन अपने पद से इस्तीफा देने हेतु मजबूर होना पड़ेगा। 

Latest News

चमोली: मिला कूड़ा तो होगा चालान, पशुओं को निराश्रित किया तो होगी कार्रवाई–

जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...

चमाेली: चीड़ के जंगल में भड़की आग, अ​ग्नि शमन की टीम ने एक घंटे में बुझाई–

ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...

आस्था: श्रीनगर में श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, निकली आकर्षक शोभायात्रा–

कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...

चमोली: आदर्श प्रधानाचार्य सुरेंद्र सिंह रावत 36 वर्षों की सेवा के बाद सेवानिवृत्त, भव्य विदाई समारोह आयोजित–

अ​भिभावकों, ​शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...

चमोली: गोपेश्वर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज में जिलाधिकारी ने किया निःशुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण–

मुख्य ​शिक्षाअ​धिकारी के साथ ही ​शि​क्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...

चमोली: जिला​धिकारी ने की मुख्यमंत्री घोषणा की प्रगति को लेकर समीक्षा–

विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...

आक्रोश: डिप्लोमा इंजीनियर्स मांगों पर अडिग, गोपेश्वर में 10वें दिन भी जारी रही हड़ताल, देवाल के बीडीओ पर फूटा गुस्सा–

अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...

चमोली: जिलाधिकारी गौरव कुमार ने किया कोषागार का निरीक्षण–

कोषागार का किया वा​र्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...

चमोली: जिला​धिकारी की अध्यक्षता में बदरीनाथ होटल एसोसिएशन और व्यापार संघ की हुई बैठक–

यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...
error: Content is protected !!