गोपेश्वर। कर्णप्रयाग ब्लॉक की ब्लॉक प्रमुख चंद्रेश्वरी देवी ने खंड विकास अधिकारी पर कर्मचारियों के मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। कहा कि जब खंड विकास अधिकारी विजिट पर होते हैं, तो अक्सर शराब पीए में रहते हैं। जिससे ब्लॉक का नाम भी बदनाम हो रहा है। उन्होंने जिलाधिकारी से खंड विकास अधिकारी के ट्रांसफर की मांग उठाई है। कहा कि यदि मांग पर कार्रवाई नहीं हुई तो वे क्षुब्ध होकर अपने पद से इस्तीफा दे देंगी।डीएम को सौंपे ज्ञापन में ब्लॉक प्रमुख ने कहा कि खंड विकास अधिकारी का विकास कार्यों के प्रति उदासीन रवैया है। कर्णप्रयाग चमोली जिले का केंद्र बिंदु है। लेकिन यहां ब्लॉक में तैनात खंड विकास अधिकारी के गैर जिम्मेदार और अविवेकपूर्ण रैवेय के कारण विकास खंड में विकास कार्यों पर विराम लग गया है। उनके द्वारा निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को विश्वास में लिए बिना ही अपने स्तर से मनमाने ढंग से टेंडर निकाल रहे हैं। कोई भी कार्य करने से पहले जनप्रतिनिधियों को पूछा तक नहीं जा रहा है। उनके द्वारा कर्मचारियों का भी मानसिक उत्पीड़न किया जा रहा है। स्थानीय जनता के माध्यम से कई बार यह शिकायत मिली है कि जब खंड विकास अधिकारी विजिट पर रहते हैं तो वे अक्सर शराब पीए में रहते हैं। कहा कि एक महिला जनप्रतिनिधि होने के नाते मुझे भी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ रहा है। ऐसे अधिकारी के साथ विकास कार्यों को गति प्रदान करना नितांत असंभव है। मांग उठाई कि या तो खंड विकास अधिकारी का कहीं अन्यत्र स्थानांतरण किया जाए, या मुझे मजबूरन अपने पद से इस्तीफा देने हेतु मजबूर होना पड़ेगा।
क्षुब्ध हुई महिला ब्लॉक प्रमुख, बीडीओ पर लगाया मानसिक उत्पीड़न का आरोप, डीएम से की शिकायत–
by laxmi Purohit | Jul 13, 2021 | उत्पीड़न, चमोली | 0 comments

Latest News
जिलाधिकारी ने पशु क्रूरता निवारण समिति की समीक्षा बैठक ली, दिए कड़े निर्देश-- गोपेश्वर। जिलाधिकारी...
ग्वीलों गांव के समीप जंगल में अचानक भड़की आग आवासीय भवनों तक पहुंची, बड़ी दुर्घटना टली-- नगर पालिका...
कलश यात्रा और भजन-कीर्तन से गूंजा नगर, श्रद्धालुओं में दिखा भारी उत्साह श्रीनगर, 03 अप्रैल, 2026:...
अभिभावकों, शिक्षकों व छात्र-छात्राओं ने फूल मालाओं से किया विदा, कहा हमेशा एक प्रेरक शिक्षक व...
मुख्य शिक्षाअधिकारी के साथ ही शिक्षिकाएं रहीं मौजूद, डीएम ने छात्राओं को दिए पढ़ाई के टिप्स...
विधायक अनिल नौटियाल और भूपाल राम टम्टा की मौजूदगी में आयोजित हुई बैठक, निरंतर समन्वय पर दिया जोर...
अति आवश्यक सेवा मेें शामिल इंजीनियर्स भी हड़तालमेें हुए शामिल, बदरीनाथ विधायक ने दिया मांगों को...
कोषागार का किया वार्षिक निरीक्षण, निर्वाचन संबंधी सामग्री व अन्य बहुमूल्य वस्तुएं जांची...
यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों व स्थानीय व्यवसायियों को होने वाली संभावित समस्याओं पर हुई चर्चा...

