चमोली: न्यायालय ने बीमा कंपनी को दिए 5149550 रुपये प्रतिकर देने के आदेश–

by | Mar 31, 2024 | चमोली, न्यायालय | 0 comments

मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण जज ने दिए आदेश, प्रतिकर ब्याज सहित एक माह में भुगतान के भी दिए आदेश–

गोपेश्वर (चमोली): तेजी और लापरवाही से वाहन चलाने पर वाहन दुर्घटना में हुई मौत के मामले में न्यायालय ने बीमा कंपनी को 51 लाख 49 हजार 550 रुपये प्रतिकर के रुप में देने के आदेश दिए हैं। मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण के जज/जिला जज चमोली धर्म सिंह की अदालत ने प्रतिकर को एक माह के भीतर सात प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करने के आदेश भी दिए हैं।

मृतक की पत्नी सरिता देवी के प्रार्थना पत्र के अनुसार 11 अक्तूबर 2022 को एक वाहन अपर बाजार कर्णप्रयाग से मुख्य बाजार के लिए जा रहा था। खंप्याणासड़क से कर्णप्रयाग बाजार जाने वाली सड़क पर पलट गया। जिससे वाहन में सवार देवेंद्र सिंह पंवार, ग्राम कलसिर, पोखरी, चमोली ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। जिसके बाद मृतक की पत्नी सरिता देवी ने न्यायालय मोटर दुर्घटना प्रतिकर अधिकरण चमोली को एक प्रार्थना पत्र दिया। जिसमें सरिता ने कहा कि चालक द्वारा तेजी व लापरवाही से वाहन चलाया जा रहा था, जिस कारण मेरे पति की मौत हुई है। सरिता देवी ने वाहन चालक, वाहन स्वामी और बीमा कंपनी के विरुद्ध प्रतिकर चाहने हेतु न्यायालय में वाद दायर किया गया।

न्यायालय द्वारा प्रतिकर के प्रार्थना पत्र पर सुनवाई करते हुए बीमा कंपनी ओरिएंटल इंस्योरेंस कंपनी को मृतक की पत्नी को 5149550 रुपये सात प्रतिशत वार्षिक ब्याज की दर से एक माह के अंतर्गत प्रतिकर के रुप में भुगतान करने के आदेश दिए हैं।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!