चमोली: रोमांचक मुकाबले में गौचर की टीम ने जीती अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर वॉलीबाल प्रतियोगिता–

by | Apr 6, 2024 | खेल, चमोली | 0 comments

छह टीमों ने किया प्रतियोगिता में प्रतिभाग, सभी रोमांचक मुकाबले हुए आयोजित, ​विजेता टीम को मिला पुरस्कार–

गोपेश्वर: अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल विभाग की ओर से मतदाता जागरुकता अभियान के तहत वॉलीबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मैच वॉलीबाल एकेडमी गौचर की टीम ने अपने नाम किया।

खेल मैदान गोपेश्वर में हुई प्रतियोगिता में छह टीमों ने प्रतिभाग किया। पहले मैच में गोपेश्वर स्टेडियम की टीम ने लायन किंग गोपेश्वर को हराया। दूसरे मैच में गौचर ने टाइगर हिल गोपेश्वर को परास्त किया। तीसरे मैच में बीटेक कॉलेज कोठियाल सैंण ने स्टेडियम गोपेश्वर को हराया।

चौथे मैच में गौचर ने पीजी कॉलेज गोपेश्वर को परास्त किया। फाइनल में गौचर की टीम ने गोपेश्वर स्टेडियम की टीम को 25-15, 25-19 व 21-25 से हराया। विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत किया गया। इस दौरान वॉलीबाल संघ के जिलाध्यक्ष अशोक रावत, खेल विभाग के मुख्य प्रशासनिक अधिकारी विक्रम सिंह चौधरी, प्रभारी जिला क्रीड़ाधिकारी जयवीर रावत, एनएस नेगी, राजपाल सिंह, उत्तम सिंह, देवेंद्र सिंह, विक्रम कंडेरी, लखपत सिंह आदि मौजूद रहे।

Latest News

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...

राज्यपाल ने औली में आयोजित सैनिक सम्मेलन में किया प्रतिभाग–

सेना की विभिन्न टुकड़ियां हुई शामिल, उत्कृष्ट कार्य करने वाले जवानों को किया गया सम्मानित...

हक की लड़ाई: राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा ने भरी हुंकार, कांग्रेस प्रदेश प्रभारी से मिले–

पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के पदा​धिकारियों ने पेंशन हुंकार रैली के लिए किया व्यापक...

चमोली: कांग्रेस संगठन में सक्रिय कार्यकर्ताओं को दी जाएगी तरजीत, कांग्रेस का संगठनात्मक विस्तार जल्द–

गोपेश्वर में बोलीं कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा, संगठन का गुटबाजी से दूर रखने का आह्वान...

जय बदरीनाथ: राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने किए बदरीनाथ भगवान के दर्शन–

राज्यपाल ने कहा, उत्तराखंड में बेहतर ढंग से संचालित हो रही चारधाम यात्रा-- गोपेश्वर, 09 मई 2026:...

चमोली: जनगणना कार्य में तेजी लाएं, समयबद्ध लक्ष्य हर हाल में पूरा करें : जिलाधिकारी–

जिला प्रशासन ने 24 मई तक रखा है जनगणना कार्य पूर्ण करने का लक्ष्य, कार्य में तेजी लाने के निर्देश...

चमाेली: गम्भीर रूप से बीमार युवक को हेली एंबुलेंस से एम्स किया रेफर–

मरीज को गंभीर ​स्थिति में परिजन लाए जिला अस्पताल, प्राथमिक उपचार के बाद भेजा हायर सेंटर-- गोपेश्वर...

चमाेली: लापरवाही बरतने पर स्टोन क्रशर किया सीज–

खनन संचालन के नियमों का कड़ाई से पालन करने के दिये खनन अ​धिकारियों ने निर्देश-- चमाेली, 05 मई 2026:...

चमोली: प्रशासन और टीएचडीसी अ​धिकारियों की बैठक में गरजे नागपुर बंड क्षेत्र के परियोजना प्रभावित, जनांदोलन की दी चेतावनी–

समस्याओं के समाधान को टीएचडीसी ने मांगा 15 दिन का समय, नियत समय में समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो...
error: Content is protected !!