मतदाता जागरुकता: चमोली के मतदाता बूथों पर आयोजित हुई जागरूकता रैली और चौपाल–

by | Apr 6, 2024 | चमोली, जागरुकता | 0 comments

स्वीप टीम ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये किया प्रेरित, वि​भिन्न गांवों में आयोजित हुए स्वीप के कार्यक्रम–

गोपेश्वर (चमोली): लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिये शनिवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत वोट करेगा उत्तराखंड थीम के साथ ही बूथों पर जागरुकता अभियान आयोजित किए गए। इस दौरान स्वीप टीम ने मतदाताओं के साथ रैली निकालने के साथ ही चौपाल आयोजित की।

स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत शनिवार को गोपेश्वर के शिव शक्ति नगर, हल्दापानी, विवेकानंद कॉलोनी, पठियालधार सहित जनपद के सेनू, सोनला, सगर, हरमनी, मेरग, गैरसैंण, कुलसारी, तलवाड़ी बूथों पर जागरुकता रैली और चौपाल आयोजित की गई।

दूसरी ओर स्वीप सचल दल की ओर से थराली विधानसभा के थराली, देवराडा, खांपाघाट, चिड़िंगा, ग्वालदम और देवाल में मतदाताओं से संवाद कर शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित कर मतदाता शपथ दिलाई। साथ ही दिव्यांग एवं वृद्ध मतदाता जागरूकता रथ से नन्दप्रयाग, देवलीबगड़, सोनला में जागरुकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सती, दीवान सिंह नेगी, पृथ्वी रावत, प्रबोध डिमरी, सुरेन्द्र राणा, संजीव बुटोला आदि मौजूद थे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!