चमोली: इंडिया गठबंधन ने शामिल दलों ने किया चुनाव पर मंथन–

by | Apr 7, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

गोपेश्वर में पहली संयुक्त वार्ता में एकजुटता का दिया संदेश, जनपद के कई नेता हुए शामिल-5

गोेपेश्वर: इंडिया गठबंधन में शामिल दलों के पदाधिकारियों ने रविवार को एक बैठक आयोजित कर लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन किया। इस दौरान कांग्रेस के साथ ही भाकपा, माकपा, भाकपा (माले) और आम आदमी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी पदाधिकारियों ने गढ़वाल संसदीय सीट पर गठबंधन के प्रत्याशी गणेश गोदियाल का समर्थन किया। बैठक में इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने कहा कि देशभर में विपक्ष के नेताओं पर जिस तरह से भ्रष्टाचार के नाम पर ईडी, सीबीआई और ईसी के माध्यम से कार्रवाई की जा रही है, यह लोकतंत्र को खत्म करने की साजिश है।

हाल में आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी और इससे पूर्व झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी इसका उदाहरण है। लोकतंत्र पर चौतरफा हमला किया जा रहा है। इसका विरोध किया जाएगा। भाकपा माले के राज्य सचित इंद्रेश मैखुरी ने कहा कि एक दशक से सत्तासीन नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार देश के लोकतंत्र और संविधान के लिए गंभीर खतरा बन गई है। इसलिए मतदान की ताकत से इस सरकार को उखाड़ फेंकना है।

कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी ने कहा कि प्रदेश की तमाम समस्याओं को लेकर जनता के बीच जा रहे हैं। देश में महंगाई, बेरोजगारी बेलगाम हो गई है। केंद्र व राज्य सरकारें भ्रष्टाचार में ढूबी हैं। हर साल दो करोड़ बेरोजगारों को रोजगार देने का वायदा भी सरकार का झूठा साबित हुआ है। अग्निवीर योजना, पुरानी पेंशन, महिला सुरक्षा जैसे मुद्दों पर इंडिया गठबंधन के पदाधिकारियों ने सरकार को घेरा।

इस मौके पर माकपा के जिला सचिव भोपाल सिंह रावत, भाकपा के जिला सचिव भरत सिंह कुंवर, भाकपा के गढ़वाल सचिव अतुल सती, कमल रतूड़ी, कुलदीप सिंह नेगी, संदीप झिंक्वाण, विकास जुगरान सहित कई पार्टियों के पदा​धिकारी शामिल हुए।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!