चमोली: गोपेश्वर के नर्सिंग कॉलेज में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर आयोजित हुई गोष्ठी–

by | Apr 7, 2024 | चमोली | 0 comments

छात्र-छात्राओं को मेरा स्वास्थ्य मेरा अ​धिकार के प्रति किया गया जागरुक, सीएमओ ने दिए ​ये टिप्स–

गोपेश्वर: ‘‘विश्व स्वास्थ्य दिवस’’ के अवसर पर नर्सिंग कॉलेज पठियाल धार गोपेश्वर में छात्र छात्रों को उत्तम स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से सभागार में सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चमोली श्रीमती सिमरनजीत कौर की अध्यक्षता में गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी मे सचिव, जिला विधिक प्राधिकरण चमोली श्रीमती सिमरनजीत कौर ने गोष्ठी में उपस्थित छात्र/छात्राओं को स्वास्थ्य चुनोतियो से निपटने के लिए स्वास्थ्य दिवस 2024 का मुख्य विषय “मेरा स्वास्थ्य मेरा अधिकार” के प्रति जागरूक किया गया।

तथा अपील की गयी कि सभी उपस्थित प्रतिभागी अपने-अपने स्तर से आम जनमानस को स्वास्थ्य एवं आरामदायक जीवन शैली में बदलाव, शारिरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य ,पर्यावरण के प्रति जागरूक करें। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ राजीव शर्मा द्वारा विश्व स्वास्थ्य दिवस की के बारे में सभी छात्र-छात्राओं को अवगत कराया गया कि जीवाश्म ईंधन का जलना, जंगलों में वनाग्नि के कारण स्वच्छ हवा में सांस लेने के हमारे अधिकार छिनते जा रहे हैं।

साथ ही सुरक्षित पेयजल, स्वच्छ हवा,अच्छा पोषण के बारे में अपील की। गोष्ठी में नर्सिंग कॉलेज के छात्र- छात्रों को मतदान जागरूकता शपथ दी गई। नर्सिंग कॉलेज के छात्र-छात्राओं के द्वारा पोस्टर एवं भाषण के माध्यम से स्वास्थ्य के महत्वपूर्ण विषय ,रक्त अल्पता ,मासिक स्वच्छता, इंफेक्शन, के बारे में जानकारी प्रदान किया गया। गोष्ठी में ट्यूटर श्रीमती जैनब खान,महेश देवराड़ी, उदय सिंह रावत,एवं छात्र-छात्राये उपस्थित रहे।

Latest News

चमोली: सावन की तीज पर झूलों और भजनों से गूंजा गोपेश्वर–

पुलिस लाइन के पास हुआ तीज महोत्सव, महिलाओं ने एक दूसरे को दी तीज की शुभकामनाएं-- गोपेश्वर, 15 अगस्त...

चमोली: प्रोफेसर डॉ. जसवंत लाल को मिलेगा राजीव गांधी गौरव अवार्ड–

अंतरराष्ट्रीय समरसता मंच की ओर से नई दिल्ली में किया जाएगा कार्यक्रम, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वजों...

जय हिंद: तेज वर्षा भी बच्चों का उत्साह न रोक पाई, कठूड़ विद्यालय में धूमधाम से मना स्वतंत्रता दिवस–

रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मन मोहा, पूर्व प्रधान बद्री सैलानी और लक्ष्मण कनवासी हुए...

चमोली: राजीव गांधी जयंती समारोह के लिए चमोली से प्रस्ताव आमंत्रित–

नई दिल्ली में होगा भव्य आयोजन, 25 देशों के राष्ट्रीय ध्वज रहेंगे मौजूद गोपेश्वर, 15 अगस्त 2026:...

चमोली: मुख्यमंत्री के निर्देशन में टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने लिया जायजा–

आपदा प्रबंधन मंत्री मदन कौशिक ने टीएचडीसी टनल में पहुंचकर लिया रेस्क्यू अभियान का जायजा-- पीपलकोटी...

चमोली: वसुधारा वॉटरफॉल के आगे बढ़ा नदी का जलस्तर, दूसरी ओर फंसा युवक–

माणा गांव के युवाओं ने संभाला मोर्चा, पुलिस और एसडीआरएफ ने सुर​क्षित किया रेस्क्यू-- गोपेश्वर, 15...

चमोली: शहीद जगदीश प्रसाद पुरोहित राजकीय महाविद्यालय नंदानगर चमोली में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस —

प्राचार्य प्रो. विद्याशंकर शर्मा ने किया ध्वजारोहण, राष्ट्रगान के साथ दी तिरंगे को सलामी-- *नंदानगर...

चमोली: मोहनखाल-चोपता-तुंगनाथ मोटर मार्ग की मांग को लेकर निर्णायक लड़ाई शुरू–

संघर्ष समिति ने शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना, बड़ी संख्या में लोग जुड़े, लंबे समय से चल रही मांग...

चमोली: टीएचडीसी टनल में रेस्क्यू अभियान जारी, एक और श्रमिक बाहर निकाला गया–

टनल हादसे में रेस्क्यू अभियान तेज, एक और श्रमिक को बाहर निकालकर अस्पताल भेजा-- पीपलकोटी, 15 अगस्त...
error: Content is protected !!