चमोली: गोपेश्वर और जोशीमठ में गणेश गोदियाल ने की जनसभा–

by | Apr 8, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

पीपलकोटी में किया रोड शो, कहा संसद में गढ़वाल की आवाज बनूंगा, ​मिर्जयी और भोजपत्र की माला पहनी–

गोपेश्वर/जोशीमठ: लोकसभा चुनाव प्रचार अपने पूरे सबाब पर है। सोमवार को गढ़वाल संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल ने जोशीमठ और गोपेश्वर में जनसभाएं की। जबकि पीपलकोटी में रोड शो कर जनता से वोट मांगे। कार्यकर्ताओं ने गणेश गोदियाल को मिर्जयी और भोजपत्र की माला पहनाई।

गणेश गोदियाल ने कहा कि सीमांत चमोली की जनता का आशीर्वाद लेने आया हूं। कहा कि केंद्र में मोदी सरकार ने दस साल से जनता को शब्दजाल में फंसाया है, अच्छे दिन, दो करोड़ नौकरियां अब विकसित भारत के जुमले का शब्दजाल फेंका जा रहा है। कहा कि बीजेपी ने विकास किया होता तो आज भगवान के नाम पर वोट नहीं मांग रहे होते। कहा कि जो बीजेपी के प्रत्याशी चुनाव लड़ने के लिए एक माह की छुट्टी पर आए हैं। चमोली में रैणी, जोशीमठ व चमोली करंट हादसे में वे गायब रहे। कहा कि जो बीजेपी में जा रहे हैं वह उस वीआईपी के जिंदाबाद के नारे लगाएंगे जो अंकिता भंडारी की हत्या का दोषी है।

इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, प्रदेश मीडिया प्रभारी लखपत बुटोला, इंद्रेश मैखुरी, अतुल सती, बीरेंद्र सिंह रावत, धीरेंद्र सिंह गरोड़िया, ऊषा रावत, विकास जुगरान, संदीप झिंक्वाण, ब्लॉक प्रमुख हरीश परमार, प्रधान संघ के ब्लॉक अध्यक्ष अनूप नेगी, जिला पंचायत सदस्य सूरज सैलानी, पूर्व प्रमुख प्रकाश रावत, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विक्रम फरस्वाण, नगर कांग्रेस अध्यक्ष हरेंद्र राणा, राकेश रंजन भिलंगवाल, देवेश्वरी शाह, माधुयी सती, आरती उनियाल समेत कांग्रेस के सैकड़ों कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Latest News

काम की बात: पांडुवाखाल-कर्णप्रयाग हाईवे पर दो दिन रात को पूर्ण रुप से बंद रहेगी वाहनों की आवाजाही–

स्टील गार्डर मोटर पुल की भार क्षमता जांच के लिए चार से छह जुलाई तक रात्रि को बंद रहेगा पांडुवाखाल...

राजकाज: उत्तराखंड में बनेगी नई खेल नीति, पदक विजेताओं को खेल विभाग में मिलेगी नौकरी–

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा राष्ट्रीय खेल नीति 2025 के अनुरुप उत्तराखंड में नई खेल नीति होगी...

चमोली: ज्योतिर्मठ में चल रहा था क​थित मदरसा, हिंदूवादी संगठनों ने काटा बवाल–

ज्योतिर्मठ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से की ​शिकायत, आक्रोश जताया-- ज्योतिर्मठ, 2 जुलाई 2026: ज्योतिर्मठ...

चमोली: उत्तराखंड राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष ने जिलाधिकारी-पुलिस अधीक्षक से की शिष्टाचार भेंट–

महिला सुरक्षा, जागरूकता एवं महिला सशक्तिकरण से जुड़े विषयों पर हुई सार्थक चर्चा-- गोपेश्वर:...

चमोली: दशोली में वीबी-जी रामजी योजना का शुभारंभ, 125 दिन रोजगार की गारंटी–

जनप्रतिनि​धियों और अ​धिकारियों ने देखा योजना के उद्धाटन का सीधा प्रसारण-- गोपेश्वर, 02 जुलाई 2026:...

चमोली: नंदानगर में बैंड बाजार से कुरुड़ पुल तक इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण शुरू–

पिछले लंबे समय से बदहाल ​स्थिति में थी नगर की आंतरिक सड़क, अब मिलेगी राहत-- नंदानगर, 02 जुलाई 2026:...

बदरीनाथ में श्रद्धालुओं की संख्या 14 लाख के पार, हेमकुंड साहिब में भी बढ़ रही आस्था–

केदारनाथ में अभी तक 1368170 तीर्थयात्री कर चुके भगवान केदार बाबा के दर्शन, हेमकुंड साहिब भी पहुंच...

चमोली: निजमुला सड़क पर काली चट्टान का शीघ्र करें स्थायी उपचार, जिला​धिकारी और लोनिवि के ईई से मिले जनप्रतिनिधि–

बिरही-निजमुला मोटर मार्ग पर सुरक्षा इंतजाम बढ़ाने और क्षतिग्रस्त हिस्सों के सुधार की उठाई मांग...

चमोली: भुलकणा से तुंगनाथ तक तीन किलोमीटर के पैदल ट्रैक को खोलें, पथ प्रकाश की हो व्यवस्था–

भुलकणा में जनता मिलन कार्यक्रम हुआ आयोजित, ग्रामीणों ने रखीं सड़क, पार्किंग और सीवर की मांगें...
error: Content is protected !!