जागरुकता: स्वीप टीम ने चमोली के नगर क्षेत्रों में घर-घर जाकर दिया जागरूकता संदेश–

by | Apr 8, 2024 | चमोली, जागरुकता, निर्वाचन | 0 comments

स्वीप रेडियो पॉडकास्ट के माध्यम से मतदाताओं की दी मतदान के आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी–

गोपेश्वर: लोकसभा सामान्य निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान के लिए सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत चमोली के नगर क्षेत्रों में जागरूकता अभियान चलाए गए। इस दौरान नगर क्षेत्र में मोहल्ला संगठन के साथ चौपल और घर-घर संपर्क अभियान संचालित किए गए।

चमोली में सोमवार को जागरूकता अभियान के तहत जोशीमठ, पीपलकोटी, गोपेश्वर, कर्णप्रयाग, गौचर, थराली और पोखरी नगर क्षेत्र में घर-घर संपर्क अभियान और चौपाल आयोजित की गई। इस दौरान स्वीप कार्मिकों ने मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित करते हुए मतदाता शपथ भी दिलाई। दूसरी ओर मतदाताओं को जागरूक करने के लिये स्वीप रेडियो पॉडकास्ट चैनल के पांचवें एपिसोड के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के लिए आवश्यक दस्तावेजों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना ने कहा कि जनपद में शत प्रतिशत मतदान हेतु मतदाताओं प्रेरित करने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। स्वीप नोडल अधिकारी अभिनव शाह ने कहा कि दिव्यांग एवं 85 वर्ष से अधिक के वृद्ध मतदाताओं के लिये जनपद में होम वोटिंग शुरु कर दी गई है। इस अवसर पर जिला स्वीप समन्वयक कुलदीप गैरोला, सह समन्वयक डा.दर्शन नेगी, अनूप खंडूरी, दर्शन पंवार आदि मौजूद थे।

Latest News

शाबास गायत्री: केंद्रीय विद्यालय गोपेश्वर की गायत्री बनीं चमोली की टॉपर–

सीबीएसई 12वीं परीक्षा में 97 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले का बढ़ाया मान, देखें चमोली जिले के टॉपर की...

पोखरी: नौ साल बाद भी नहीं बनी थलगढ़-डाडों सड़क, ग्रामीणों में आक्रोश–

वन भूमि हस्तांतरण में देरी पर आंदोलन की चेतावनी, डीएफओ से मिले ग्रामीण, आक्रोश जताया-- गोपेश्वर, 13...

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई और शुभकामनाएं–

शुभकामनाएं: मुख्यमंत्री धामी ने सीबीएसई बारहवीं की परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को दी बधाई...

आस्था: नए कीर्तिमान रचने को बढ़ी चारधाम यात्रा, यात्रियों की संख्या 12.60 लाख के पार–

केदारनाथ में 22 दिनों में 05 लाख 23 हजार से अधिक भक्तों ने किए दर्शन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: आधा घंटे की ओलावृ​​ष्टि ने सबकुछ कर दिया चौपट–

बारिश के साथ हुई जमकर ओलावृ​ष्टि, चारों ओर बिछी सफेद चादर, ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई बर्फबारी...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर ट्रक और बस की ​हुई जोरदार ​भिडंत, पांच यात्री घायल–

तीन किलोमीटर तक लगा रहा बदरीनाथ हाईवे पर जाम, यात्री हुए बेहाल-- गोपेश्वर। बदरीनाथ हाईवे पर बुधवार...

चमोली: सेवा और समर्पण का प्रतीक हैं नर्सें, जिला अस्पताल में मनाया अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस–

फ्लोरेंस नाइटेंगेल के सेवाभाव को आत्मसात करने का लिया संकल्प-- गोपेश्वर, 12 मई 2026: जिला अस्पताल...

चमोली: गडोरा में डामरीकरण शुरू, बदरीनाथ हाईवे पर सफर हुआ सुगम–

एनकेजीइंफ्रास्टेक्चर ने किया डामरीकरण कार्य, धूल और खराब सड़क की समस्या से मिली निजात-- पीपलकोटी, 12...

चमोली: सड़क पर ‘सिस्टम’ दिखा रहे थे हुड़दंगी, एसपी चमोली ने सिखाया सबक–

बदरीनाथ हाईवे किनारे नो पार्किंग में हुड़दंग मचा रहे थे, माहौल खराब होते देख एक्शन में आई चमोली...
error: Content is protected !!