जागरुकता: चमोली में सोशल मीडिया पर चलाया गया मतदाता जागरुकता अभियान–

by | Apr 9, 2024 | चमोली, जागरुकता, निर्वाचन | 0 comments

इलेक्शन ऑइकान और जिला स्तरीय अधिकारियों ने सोशल मीडिया के जरिये मतदाताओं से मतदान की अपील की–गोपेश्वर (चमोली): लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के लिए 19 अप्रैल को होने वाले मतदान को लेकर स्वीप कार्यक्रम के अंतर्गत सोशल मीडिया पर मतदाता जागरुकता अभियान चलाया गया। साथ ही स्वीप टीम की ओर से दूरस्थ क्षेत्रों में भी जागरुकता कार्यक्र आयोजित किए गए।

मतदाताओं को दिलाई गई मतदाता जागरुकता की शपथ-

अभियान के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी हिमांशु खुराना के साथ ही अपर जिला निर्वाचन अधिकारी अभिनव शाह, उप जिला निर्वाचन अधिकारी विवेक प्रकाश, पुलिस अधिक्षक सर्वेश पंवार, जिला आइकॉन ऑलम्पियन मनीष रावत, अंतराष्ट्रीय वाक रेसार मानसी नेगी, पद्मश्री कल्याण सिंह रावत, पद्मश्री बसंती बिष्ट, कर्नल डीएस बर्त्वाल, अदित्य नेगी सहित जिला स्तरीय सभी अधिकारियों ने जागरुकता संदेश सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म पर प्रसारित कर मतदाताओं से शत प्रतिशत मतदान की अपील की।

मतदाताओं को मतदान के लिए प्रेरित करते स्वीप टीम के सदस्य राजेंद्र प्रसाद सती-

दूसरी ओर स्वीप टीम की ओर से बद्रीनाथ विधान सभा के देवतोली, सेमी, ग्वाड, खाल, सरमोला, बिनगढ़, उडामांडा, देवर, देवस्थान, पोखरी, पोखटा, कनकचौरी, थालाबैंड, मोहनखाल और रडुवा चांदनीखाल गांवों में जागरुकता अभियान चलाया गया। टीम की ओर से मतदाताओं को शत प्रतिशत मतदान के लिये प्रेरित करने के साथ ही मतदाता शपथ भी दिलाई गई। इस मौके पर राजेंद्र प्रसाद सती प्रबोध डिमरी, पृथ्वी रावत और शिवराज बोरा आदि मौजूद थे।

Latest News

चमोली: ज्याेतिर्मठ विकास खंड के पोखनी में पंचायत भवन और सीसी मार्ग निर्माण की मांग–

चमोली जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपा ज्ञापन-- गोपेश्वर (चमोली)। चमोली जिले की ग्राम पंचायत पोखनी के...

जय बदरीविशाल: मुकेश अंबानी ने किए बदरीनाथ धाम के दर्शन, मंदिर समिति को दिए 5 करोड़ रुपये–

विशेष पूजा में हुए शामिल, यात्रा व्यवस्थाओं की ली जानकारी-- बदरीनाथ, 15 जून 2026: देश के प्रमुख...

उत्तराखंड: खेत में पानी छोड़ने के विवाद ने लिया हिंसक रुप, युवक की मौत, चार आरोपी गिरफ्तार–

एसएसपी देहरादून ने की लोगों ने शांति की अपील, पिछले दो तीन दिनों से खेत में पानी छोड़ने को लेकर चल...

सुहावना मौसम: श्रीनगर में बदला मौसम का मिजाज, ओलावृष्टि और बारिश से मिली राहत–

दिनभर की उमस और तेज गर्मी के बाद शाम को छाए बादल, तापमान में आई गिरावट-- श्रीनगर (गढ़वाल), 14 जून...

प्रभावित क्षेत्रों का कैबिनेट मंत्री भरत सिंह चौधरी ने किया निरीक्षण, अधिकारियों को दिए तत्काल राहत के निर्देश–

खलियाण बांगर में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों को किया मंत्री ने दौरा, प्रभावितों को दिया हर संभव मदद...

जागरुकता: सुरक्षित यात्रा, सुरक्षित समाज अभियान के तहत महिलाओं को किया जागरूक–

हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने और नशा मुक्त समाज के निर्माण पर दिया...

उत्तराखंड: चेतावनी बोर्ड देखे बिना प्रतिबंधित घाट पर नहाने पहुंचा दिल्ली का युवक, गंगा में डूबा–

एसडीआरएफ ने शुरू की तलाश, डीप डाइविंग टीम और आपदा राहत दल भी पहुंचा, युवक की खोजबीन शुरू-- ऋषिकेश...

बैठक: सिल्ला बामणगांव में आयोजित हुई कांग्रेस की सेक्टर बैठक–

पूर्व विधायक मनोज रावत ने संगठन की मजबूती पर दिया जोर, कार्यकर्ताओं ने दिखाया जोश-- अगस्त्यमुनि, 13...

चमोली: राजकीय नर्सिंग कॉलज और पीजी कॉलेज में बीएससी नर्सिंग और जेएनएम की प्रवेश परीक्षा हुई संपन्न–

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुई परीक्षा, बीएससी नर्सिंग में आठ अभ्यर्थी रहे...
error: Content is protected !!