चमोली: नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत संकल्प को देश के लोगों का पूर्ण समर्थन: जुगराण–

by | Apr 11, 2024 | चमोली, राजनीति | 0 comments

भाजपा कार्यालय सभागार में आयोजित हुई पत्रकार वार्ता, रविंद्र जुगराण ने कई बातों पर रखी अपनी बात–

गोपेश्वर: भाजपा के वरिष्ठ नेता व प्रदेश मीडिया प्रभारी र​विंद्रजुगराण ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी देश में तीसरी बार सरकार बनाने जा रही है। जनता अपना पूरा मन बना चुकी है। जुगराण ने ये बातें गोपेश्वर में भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में कही। उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी के 2047 के विकसित भारत संकल्प को देश के लोेगों का पूर्ण समर्थन है।

उन्होंने गढ़वाल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी गणेश गोदियाल पर निशाना साधा। कहा कि वे अपने को बार-बार पहाड़वासी होने का दावा करते हैं, जबकि उन्होंने अपने नामांकन में प्रस्तुत किए शपथ पत्र में स्पष्ट रुप से लिखा है कि मेरा घर, अपार्टमेंट, व्यवसाय और पढ़ाई मुंबई में हुई है। यहां तक कि जिन दो निजी वाहनों का जिक्र अपने शपथ पत्र में किया है, उन वाहनों का नंबर भी मुंबई के नाम से पंजीकृत है। अब गणेश गोदियाल किस तरह अपने को पहाड़ पुत्र का स्वांग कर रहे हैं। उन्होंने गणेश गोदियाल की ​शिक्षा पर भी सवाल खड़े किए।

कहा कि गणेश गोेदियाल ने शपथ पत्र में हाईस्कूल 1982 में उत्तीर्ण दिखाया है और इंटरमीडिएट 2003 में विधायक बनने के बाद दर्शाया है। और स्नातक अपने ही महाविद्यालय से 2007 में दिखाया है।, जिस महाविद्यालय के वे खुद मालिक हैं। तो स्वाभाविक है कि महाविद्यालय प्रबंधन पर भी इन्हीं का प्रभाव रहा होगा। ऐसे में कैसे निष्पक्ष परीक्षा उत्तीर्ण की होगी, इस पर भी प्रश्न चिन्ह हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी अनिल बलूनी साफ़ छवि के नेता हैं और देश की राजनीती में उनका बड़ा कद है।

उन्होने राज्यसभा सांसद कार्यकाल में उत्तराखंड में कई महत्वपूर्ण कार्य किए। इस मौके पर बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी गजेंद्र सिंह रावत, वरिष्ठ भाजपा नेता तारेंद्र थपलियाल, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र हटवाल, शूरवीर गुसाईं, ईश्वरी ​झिंक्वाण, अजय झिंक्वाण आदि मौजूद रहे।

Latest News

नवनियु​क्ति: प्रो. अम्बरीश कुमार महाजन बने श्रीदेव सुमन उत्तराखण्ड विश्वविद्यालय के नए कुलपति–

उत्तराखंड शासन ने जारी किए नियुक्ति आदेश, 66 वर्ष की आयु पूर्ण होने अथवा अगले आदेश तक रहेगा कार्यकाल...

देहरादून: उत्तराखण्ड में बनेगा संस्कृत आयोग, सरकार ने आमजन और विद्वानों से मांगे सुझाव–

10 अगस्त तक ई-मेल से भेजे जा सकेंगे सुझाव, संस्कृत शिक्षा, शोध, एआई और डिजिटल उपयोग को मिलेगा बढ़ावा...

आक्रोश: जंतर-मंतर में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गोपेश्वर में कांग्रेस का प्रदर्शन–

केंद्र सरकार के खिलाफ धरना, शिक्षा मंत्री और गृह मंत्री के इस्तीफे की मांग गोपेश्वर, 22 जुलाई 2026:...

सनातन संस्कृति: शंकराचार्य राजराजेश्वराश्रम महाराज से मिले मुख्यमंत्री धामी, लिया आशीर्वाद–

आध्या​त्मिक और सामाजिक विषयों पर हुई चर्चा, आशीर्वाद लिया-- देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी...

चमोली: गंगा की मुख्य धारा तक पहुंचने से पहले ही सहायक नदियों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में प्लास्टिक अपशिष्ट रोकें-जिलाधिकारी–

गंगा में बिना शोधन का सीवेज प्रवाहित न हो, सेप्टिक टैंक अपशिष्ट के वैज्ञानिक निस्तारण पर विशेष जोर...

चमोली: सेवा, सुशासन एवं समर्पण पखवाड़ा : बहुद्देशीय जनकल्याण शिविर में 600 से अधिक लोगों ने लिया लाभ–

22 जनशिकायतों में से 21 का मौके पर निस्तारण, विभिन्न विभागों ने 281 पात्र लाभार्थियों को योजनाओं से...

चमोली: 15 दिन मलारी में रहकर कार्य करें पटवारी, नीती घाटी में ऑफ लाइन हों वीबी-जीरामजी के काम–

मलारी न्याय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने जिलाधिकारी को सौंपा छह सूत्री ज्ञापन, रोडवेज बस के साथ ही कई...

भेंटा-भर्की मोटर मार्ग को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में गरजे उर्गम के ग्रामीण–

ग्रामीणों ने दी आंदोलन तेज करने की चेतावनी, कहा, सात साल में भी नहीं बन पाई 17 किमी सड़क गोपेश्वर...

चमोली: बिरही-निजमुला मोटर मार्ग बा​धित, काली चट्टान के पास भारी मात्रा में आया सड़क पर मलबा–

भारी बारिश से चमोली जिले में 37 ग्रामीण सड़कें बंद, बदरीनाथ हाईवे पर भी यातायात हुआ खतरनाक...
error: Content is protected !!