चमोली: नहीं रहे चिपको नेता मुरारी लाल, एम्स ऋ​षिकेश में ली अंतिम सांस–

by | Apr 12, 2024 | चमोली, श्रद्धांजलि | 0 comments

अंतिम सांस तक पर्यावरण संरक्षण और समाज सेवा के लिए समर्पित किया जीवन, मुरारी लाल के इस काम से चकित रह गए थे कृ​षि वैज्ञानिक–

गोपेश्वर (चमोली): प्रसिद्ध पर्यावरणविद चिपको नेता मुरारी लाल का शुक्रवार को सुबह चार बजे निधन हो गया। वे 91 साल के थे। उनके निधन पर पर्यावरणविद चंडी प्रसाद भट्ट के साथ ही कई लोगों ने शोेक प्रकट किया। स्वर्गीय मुरारी लाल ने पर्यावरण संरक्षण और संवर्द्धन के लिए अद्वितीय काम किए।

अस्सी के दशक में चमोली दौरे पर पहुंचे कृ​षि वैज्ञानिकों को मुरारी लाल अपने गांव पपड़ियाणा ले गए। उन्होंने यहां बांज का जंगल खड़ा करने की इच्छा जताई। लेकिन कृ​षि वैज्ञानिकों ने उनकी बात नकार दी, और कहा कि पपड़ियाणा गांव समुद्र तल से करीब 3000 फीट की ऊंचाई पर है, जबकि बांज साढ़े चार हजार फीट की ऊंचाई पर होता है। इसके बावजूद भी पर्यावरण संरक्षण के लिए समर्पित मुरारी लाल ने गांव में बांज का जंगल खड़ा कर दिया। आज भी पपड़ियाणा में बांज के पेड़ लहलहाते हैं। जिसके बाद कृ​​षि विभाग ने उन्हें सम्मानित किया था।

91 साल के श्री लाल का पूरा जीवन समाज सेवा के लिए समर्पित रहा। निधन होने के कुछ दिन पूर्व भी वे सामाजिक ग​तिवि​धियों में सक्रिय रहे। उनके निधन पर पदमविभू​षित चंडी प्रसाद भट्ट, मानवा​धिकार संगठन के जिलाध्यक्ष जसवंत लाल, मंगला कोठियाल, सीपीबी पर्यावरण संगठन के प्रबंध न्यासी ओम प्रकाश भट्ट के साथ ही विभिन्न संगठन वैचारिक महा सभा, सेवा स्तम्भ, अनुसूचित जाति जनजाति शिक्षक एसोसिएशन, शिल्पकार सभा,मूलनिवासी संघ, कर्मचारी कल्याण महासंघ, अंबेडकर छात्रा वास, बामसेफ चमोली के पदा​धिकारियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Latest News

चमोली: 50 लाख मुआवजा और नौैकरी की मांग पर अड़े लोग, सात घंटे तक शव नहीं उठाया–

वन विभाग ने वि​भिन्न स्रोतों से 30 लाख रुपये देने और मृतक की पत्नी को नौकरी देने का दिया लि​खित...

विशेष विमान से गोपेश्वर पहुंचे भारत सरकार के गृहसचिव–

चतुर्थ केदार रुद्रनाथ की यात्रा पर जाएंगे, गोपीनाथ मंदिर में आरती में हुए शामिल-- गोपेश्वर, 21 मई...

आस्था: द्वितीय केदार श्री मदमहेश्वर मंदिर के कपाट श्रद्धा एवं वैदिक विधि-विधान से खुले–

बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने श्रद्धालुओं को दी शुभकामनाएं-- मदमहेश्वर/उखीमठ/रुद्रप्रयाग, 21...

चमोली: जंगल में आग बुझाने गया फायर वाचर चट्टान से गहरी खाई में गिरा, मौत–

बिरही के पास चीड़ के जंगल में भड़की आग को बुझाने टीम के साथ गया था फायर वाचर-- चमोली, 21 मई 2026:...

बदरीनाथ से यात्रियों को ले जा रहा हेलिकॉप्टर हाईटेंशन लाइन से उलझा–

पायलट ने सूझबूझ दिखाकर खेत में कराई इमरजेंसी लैंडिंग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी-- देहरादून/टिहरी...

चमोली: बूरा गांव की वन पंचायत की भूमि पर बड़े पैमाने पर हुआ अवैध कब्जा, प्रशासन मौन–

वन पंचायत सरपंच प्रबंध समिति, ग्राम पंचायत और महिला मंगल दल ने जिला​धिकारी से की कार्रवाई की मांग...

चमोली: बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर में आ​खिरकार पूरा हुआ डामरीकरण, यातायात हुआ सुगम–

विवाद के कारण लंबे समय से रुका था चौड़ीकरण और डामरीकरण कार्य, प्रशासन के हस्तक्षेप के बाद हुई सड़क...

चमोली: गुलदार ने घास लेने गई महिला पर किया हमला, घायल–

जिला अस्पताल में महिला के हाथ में लगाए गए टांके, सुबह मठ सड़क के समीप घास लेने गई थी महिला...

आस्था: बदरीनाथ भगवान के दर्शनों को पहुंचे साउथ सिनेमा के दिग्गज अ​भिनेता श्रीकांत मेका–

चमोली पुलिस के सुरक्षा प्रबंधों को सराहा, बदरीनाथ मंदिर में की विशेष पूजाएं-- बदरीनाथ, 19 मई 2026:...
error: Content is protected !!